Santosh Kumar | February 5, 2024 | 02:57 PM IST | 6 mins read
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2024 कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 2 अप्रैल 2024 तक आयोजित की जाएंगी।
Explore 50+ important entrance exams after 10+2 across engineering, medical, law, and more. Don’t miss key opportunities to plan your career and secure admission in top colleges.
Download EBook
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं, 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। सीबीएसई ने प्राइवेट और रेगुलर छात्रों के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है।
CBSE Class 12th 2026 QP's: Chemistry: Set 2 | Set 3 | Physics | Geography | Maths | English
CBSE Class 12th 2026 Answer Key: Physics | Chemistry | Psychology | Maths | English | Hindi
CBSE Class 12: Free Mock Test | PYQ's | Question Bank | Sample Papers
New: Meet India’s Best B.Tech/MBBS Counselors in your city & get guidance - Register Now
प्राइवेट छात्रों सीबीएसई एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://cbseit.in/cbse/web/regn/pvtadmcard.aspx पर जाना होगा। वेबसाइट पर जाने के बाद छात्र को एप्लीकेशन नंबर या नाम या रोल नंबर दर्ज करके आगे बढ़ना होगा। इसके बाद आप मांगी गई जानकारी दर्ज करके अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
वहीं रेगुलर छात्रों के लिए एडमिट कार्ड https://cbseit.in/cbse/web/regn/login.aspx पर उपलब्ध है। नियमित छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे यूजर आईडी, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि बोर्ड ने छात्रों को संबंधित स्कूलों से एडमिट कार्ड प्राप्त करने की हिदायत दी है। छात्रों को यह सुनिश्चित करना होगा कि एडमिट कार्ड पर स्कूल प्रिंसिपल के हस्ताक्षर अनिवार्य हैं।
बोर्ड परीक्षा के लिए बिना हस्ताक्षरित प्रवेश पत्र स्वीकार नहीं करेगा जिसके कारण छात्रों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा की तारीखों की बात करें तो CBSE 2024 कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 13 मार्च के बीच आयोजित करेगा। जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी और 2 अप्रैल 2024 तक चलेंगी।
सीबीएसई कक्षा 10 डेट शीट 2024
छात्र नीचे दी गई तालिका में सीबीएसई 2024 कक्षा 10वीं की परीक्षा की तारीखें देख सकते हैं।
परीक्षा तिथि | विषय (परीक्षाएं ज्यादातर विषयों के लिए सुबह 10:30 बजे से लेकर 12:30/1.30 बजे तक आयोजित की जाएंगी) |
15 फरवरी, 2024 | पेंटिंग (10.30 बजे से 12.30) राइ, गुरुंग, तमांग, शेरपा, थाई ( 10.30 बजे से 1.30 बजे तक) |
16 फरवरी, 2024 | सुरक्षा, मोटर वाहन, वित्तीय बाजारों का परिचय, पर्यटन परिचय, सौंदर्य और कल्याण, कृषि, खाद्य उत्पादन, फ्रंट ऑफिस ऑपरेशन, बैंकिंग और बीमा, विपणन और बिक्री, परिधान, मल्टी मीडिया, शारीरिक प्रशिक्षण, डाटा साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, डिज़ाइन थिंकिंग एंड इनोवेशन (10.30 बजे से 12.30) |
17 फरवरी, 2024 | हिंदुस्तानी संगीत (वोकल), हिंदुस्तानी संगीत (मेल. इंस्ट्रू.), हिंदुस्तानी संगीत (पर. इंस्ट्रू.) (10.30 बजे से 12.30 बजे तक) एलिमेंट ऑफ़ बुक कीपिंग एंड एकाउंटेंसी (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) |
19 फरवरी, 2024 | संस्कृत संचार, संस्कृत (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) |
20 फरवरी, 2024 | उर्दू - A, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मराठी, गुजराती, मणिपुरी, फ्रेंच, उर्दू - B (10.30 बजे से 1.30) |
21 फरवरी, 2024 | हिंदी कोर्स - A, हिंदी कोर्स - B (10.30 बजे से 1.30) |
23 फरवरी, 2024 | तिब्बती, नेशनल कैडेट कॉर्प, तेलुगु-तेलंगाना, बोड़ो, तांगखुल, जापानीज, भूटिया, स्पेनिश, कश्मीरी, मिज़ो, बहासा मेलयु, (10.30 बजे से 1.30) |
24 फरवरी, 2024 | पंजाबी, सिंधी, मलयालम, उड़िया, असामी, कन्नड़, कोकबोरोक (10.30 बजे से 1.30) |
26 फरवरी, 2024 | English (Communicative), English (Language and Literature) (10.30 बजे से 1.30) |
28 फरवरी, 2024 | एलिमेंट्स ऑफ़ बिज़नेस (10.30 बजे से 1.30) रिटेल, हेल्थकेयर (10.30 बजे से 12.30) |
2 मार्च, 2024 | विज्ञान (10.30 बजे से 1.30) |
4 मार्च, 2024 | गृह विज्ञान, (10.30 बजे से 1.30) मल्टी स्किल फाउंडेशन कोर्स (10.30 बजे से 12.30) |
5 मार्च, 2024 | अरबिक, जर्मन, रसियन, पर्सियन, नेपाली, लिम्बू, लेपचा (10.30 बजे से 1.30) कर्नाटक म्यूजिक वोकल, कर्नाटक म्यूजिक एमएलए, कर्नाटक म्यूजिक पीईआर आईएनएस (10.30 बजे से 12.30) थाई (10.30 बजे से 1.30) |
7 मार्च, 2024 | सामाजिक विज्ञान (10.30 बजे से 1.30) |
11 मार्च, 2024 | गणित मानक, गणित मूल (Mathematics Standard, Mathematics Basic) (10.30 बजे से 1.30) |
13 मार्च, 2024 | कम्प्यूटर एप्लीकेशन, इन्फोर्मेशन टेक्नाेलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (10.30 बजे से 12.30) |
कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सीबीएसई द्वारा आयोजित की जाएंगी। ये परीक्षा एकल पाली में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच कराई जाएंगी।
छात्र नीचे दी गई तालिका में सीबीएसई 2024 कक्षा 12वीं की परीक्षा की तारीखें देख सकते हैं।
तारीख | विषय का नाम |
15 फरवरी, 2024 | उद्यमिता, कोकबोरोक, कैपिटल मार्केट ऑपरेशन (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) फिजिकल ऐक्टिविटी ट्रेनर (10.30 बजे से 12.30 बजे तक) |
16 फरवरी, 2024 | जैव प्रौद्योगिकी, भारत की ज्ञान परंपरा और प्रथाएं, इलेक्ट्रॉनिक्स प्रौद्योगिकी, आशुलिपि (अंग्रेजी और हिंदी), खाद्य पोषण और आहार विज्ञान, पुस्तकालय और सूचना विज्ञान, बैंकिंग (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) प्रारंभिक बचपन की देखभाल और शिक्षा (10.30 बजे से 12.30 बजे तक) |
17 फरवरी, 2024 | इंजीनियरिंग ग्राफिक्स (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) कथक, भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, ओडिसी, मणिपुरी, कथकली, (10.30 बजे से 12.30 बजे तक) बागवानी (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) डाटा साइंस (10.30 बजे से 12.30 बजे तक) |
19 फरवरी, 2024 | हिंदी ऐच्छिक और कोर (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) |
20 फरवरी, 2024 | खाद्य उत्पादन, कार्यालय प्रक्रिया और अभ्यास (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) डिजाइन (10.30 बजे से 12.30 बजे तक) इलेक्ट्रॉनिक्स हार्डवेयर (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) |
21 फरवरी, 2024 | हिंदुस्तानी संगीत वोक, हिंदुस्तानी संगीत मेल इन्स (10.30 बजे से 12.30 बजे तक) ऑटोमोटिव, हेल्थकेयर, कॉस्ट अकाउंटिंग (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) |
22 फरवरी, 2024 | अंग्रेजी ऐच्छिक, अंग्रेजी ऐच्छिक सीबीएसई और कोर (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) |
23 फरवरी, 2024 | खुदरा, वेब एप्लीकेशन (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) मल्टीमीडिया (10.30 बजे से 12.30 बजे तक) |
24 फरवरी, 2024 | टाइपोग्राफी, कम्प्युटर एप्लीकेशन (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) |
26 फरवरी, 2024 | कराधन (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) कृत्रिम बुद्धिमत्ता (10.30 बजे से 12.30 बजे तक) |
27 फरवरी, 2024 | रसायन विज्ञान (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) |
28 फरवरी, 2024 | वित्तीय बाजार प्रबंधन, सौंदर्य एवं कल्याण, चिकित्सा निदान (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) |
29 फरवरी, 2024 | भूगोल (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) |
1 मार्च, 2024 | योग (10.30 बजे से 12.30 बजे तक) |
4 मार्च, 2024 | भौतिकी (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) |
5 मार्च, 2024 | हिन्दुस्तानी संगीत वोकल (10.30 बजे से 12.30 बजे तक) |
6 मार्च, 2024 | पेंटिंग, ग्राफिक्स, मूर्तिकला, अनुप्रयुक्त कला (वाणिज्यिक कला) (10.30 बजे से 12.30 बजे तक) |
7 मार्च, 2024 | विधिशास्त्र, टेक्सटाइल डिज़ाइन (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) |
9 मार्च, 2024 | गणित, अनुप्रयुक्त गणित (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) |
11 मार्च, 2024 | एनसीसी (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) |
12 मार्च, 2024 | शारीरिक शिक्षा (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) |
13 मार्च, 2024 | गृह विज्ञान (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) |
14 मार्च, 2024 | पंजाबी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, सिंधी, मराठी, गुजराती, मणिपुरी, मलयालम, उड़िया, असमिया, कन्नड़, अरबी, तिब्बती, फ्रेंच, जर्मन, फारसी, नेपाली, लिम्बो, लेपचा, तेलुगु तेलंगाना, बोडो, तंगखुल, जापानी, भूटिया , स्पेनिश, कश्मीरी, मिज़ो (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) |
15 मार्च, 2024 | मनोविज्ञान (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) |
16 मार्च, 2024 | कृषि और विपणन (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) |
18 मार्च, 2024 | अर्थशास्त्र (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) |
19 मार्च, 2024 | जीव विज्ञान (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) |
20 मार्च, 2024 | पर्यटन, एयर कंडीशनिंग और प्रशीतन, सेल्समेनशिप (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) |
21 मार्च, 2024 | फैशन स्टडीज़ (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) |
22 मार्च, 2024 | राजनीति विज्ञान (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) |
23 मार्च, 2024 | लेखांकन (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) |
26 मार्च, 2024 | उर्दू इलेक्टिव, संस्कृत इलेक्टिव (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) कर्नाटक संगीत गायन, कर्नाटक संगीत (Mel Ins), कर्नाटक संगीत (Per Ins Mridangam) (10.30 बजे से 12.30 बजे तक) उर्दू कोर, फ्रंट ऑफिस संचालन, बीमा, भू-स्थानिक प्रौद्योगिकी, विद्युत प्रौद्योगिकी, कराधान, मास मीडिया अध्ययन (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) |
27 मार्च, 2024 | बिजनेस स्टडीज, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) |
28 मार्च, 2024 | इतिहास (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) |
30 मार्च, 2024 | संस्कृत कोर (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) |
1 अप्रैल, 2024 | समाज शास्त्र (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) |
2 अप्रैल, 2024 | सूचना प्रथा, कम्प्युटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी (10.30 बजे से 1.30 बजे तक) |
CBSE 2024 Admit Card बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे CBSE 2024 Admit Card जारी होने के बाद उसमें दर्ज किए गए अपने विवरण की जांच कर लें। एडमिट कार्ड में नाम, रोल नंबर, परीक्षा स्थल और महत्वपूर्ण परीक्षा दिवस के निर्देशों के साथ अन्य विवरण होंगे।