Santosh Kumar | August 26, 2025 | 10:13 PM IST | 2 mins read
बोर्ड ने चेतावनी दी है कि अगर कोई अभ्यर्थी अयोग्य पाया जाता है या उसके दस्तावेजों में विसंगतियां पाई जाती हैं, तो उसकी सीट रद्द की जा सकती है।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBook
नई दिल्ली: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) ने बिहार नीट अंडरग्रेजुएट मेडिकल एडमिशन काउंसलिंग 2025 राउंड 1 के लिए दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया स्थगित करने की घोषणा की है। यह निर्णय आज यानी 26 अगस्त, 2025 को लिया गया। नीट यूजी स्कोर के आधार पर सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया अब कल यानी 27 से 29 अगस्त, 2025 तक संबंधित रिपोर्टिंग केंद्रों पर होगी। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर एक नोटिस जारी करके उम्मीदवारों को इसकी जानकारी दी है।
स्थगन का कारण तकनीकी समस्या को बताया गया है, जो बिहार वेटरनरी कॉलेज (बीवीसी), पटना में सेल्फ फाइनेंस सीटों के लिए चॉइस फीलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया में पाई गई। बोर्ड ने सीट आवंटन परिणाम को रद्द कर दिया है।
बीसीईसीईबी द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि जिन छात्रों को बीवीसी पटना की सेल्फ फाइनेंस सीटों आवंटित की गई है, उन्हें दस्तावेज सत्यापन या प्रवेश के लिए बीवीसी, पटना को रिपोर्ट करने की आवश्यकता नहीं है।
जिन छात्रों ने सेल्फ फाइनेंस सीटों के लिए आवेदन किया था, लेकिन तकनीकी त्रुटि के कारण विकल्प नहीं भर पाए थे, वे अब राउंड 2 काउंसलिंग में अपने विकल्प भर सकेंगे। इसके बाद मेरिट-कम-चॉइस के आधार पर सीटों का आवंटन किया जाएगा।
अन्य सभी नियम व शर्तें पूर्ववत रहेंगी। एमबीबीएस, बीडीएस, बी.वी.एससी. एवं ए.एच. (सेल्फ फाइनेंस सीटों को छोड़कर) में चयनित विद्यार्थियों को संबंधित रिपोर्टिंग सेंटर जाकर दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए अपने मूल दस्तावेज, जैसे नीट एडमिट कार्ड, स्कोरकार्ड, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), और पासपोर्ट साइज फोटो सहित अन्य जरूरी कागजात साथ लाने होंगे।
बोर्ड ने चेतावनी दी है कि अगर कोई अभ्यर्थी अयोग्य पाया जाता है या उसके दस्तावेजों में विसंगतियां पाई जाती हैं, तो उसकी सीट रद्द की जा सकती है। बिहार नीट राउंड2 काउंसलिंग की विस्तृत जानकारी जल्द ही वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।