CBSE Board Exam 2024 Guidelines: सीबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा का कल से आयोजन, देखें जरूरी गाइडलाइंस
Santosh Kumar | February 14, 2024 | 09:00 AM IST | 2 mins read
बोर्ड की आधिकारिक गाइडलाइन के अनुसार, टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित छात्र पारदर्शी बैग या बॉक्स में विशिष्ट वस्तुएं ला सकते हैं।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं कल यानी 15 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षाओं को लेकर बोर्ड की ओर से जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सीबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा दिशानिर्देशों के अनुसार, छात्रों को परीक्षा के दौरान कुछ प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है।
IMP. Ques & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | Biology | English
Formula Sheet & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (All Subjects)
Also See: Foreign Universities in India | Liverpool | York | Bristol | Victoria
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
बोर्ड ने कहा कि कुछ अनैतिक तत्व फेसबुक, यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर परीक्षा को लेकर फर्जी खबरें फैला रहे हैं और छात्रों को ऐसी अफवाहों से सावधान रहना चाहिए। बोर्ड ने कहा कि सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों को फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों की मदद से स्थिति की निगरानी की जा रही है।
सीबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 2 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। CBSE Board Exam 2024 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित की जाएंगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 2 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। बोर्ड ने 10वीं, 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए सीबीएसई बोर्ड एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिया है।
अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। बोर्ड ने परीक्षा अनुभव को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से मधुमेह पीड़ित छात्रों को परीक्षा स्थल पर पारदर्शी पानी की बोतलें, फल, चॉकलेट समेत कई चीजें ले जाने की अनुमति दी है। इसके अलावा सीबीएसई ने जरूरी गाइडलाइंस बताई हैं।
CBSE Board Exam 2024: जरूरी गाइडलाइंस
- सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में छात्रों के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 9.30 बजे तय किया गया है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें।
- उम्मीदवारों को परीक्षा स्थल पर एडमिट कार्ड लाने का विशेष ध्यान रखना चाहिए क्योंकि इसके बिना आपको परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- इसके अलावा CBSE Admit Card पर प्रिंसिपल के हस्ताक्षर होना भी जरूरी है।
- छात्रों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध आईडी प्रूफ भी ले जाना होगा। आप स्कूल का आईडी कार्ड, पासपोर्ट, आधार कार्ड आदि कुछ भी ले सकते हैं।
- परीक्षा के लिए अपना पेन, पेंसिल और अन्य स्टेशनरी सामान अपने साथ ले जाएं।
- परीक्षा से पहले परीक्षा केंद्र पर जरूर जाएं। इससे आपको घर या स्कूल से परीक्षा केंद्र की दूरी का सही अंदाजा हो जाएगा।
- परीक्षा हॉल के अंदर कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या किताब न ले जाएं। यदि आपको कोई अनावश्यक या नकल की गई सामग्री मिलती है, तो आपको परीक्षा से प्रतिबंधित किया जा सकता है।
- बोर्ड ने डायबिटीज से पीड़ित छात्रों को शुगर टेबलेट्स, चॉकलेट, कैंडी, केले, सेब, संतरे जैसे फल, सैंडविच और उच्च-प्रोटीन आहार जैसे स्नैक आइटम, साथ ही निर्धारित दवाएं और 500 मिलीलीटर पानी की बोतल लाने की अनुमति दी है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल