IIM CAT Registration 2026: कैट रजिस्ट्रेशन कल से होगा शुरू, अंतिम तिथि 15 सितंबर, जानें आवेदन संबंधी डिटेल्स
Santosh Kumar | August 2, 2026 | 05:02 PM IST | 1 min read
कैट 2026 के लिए आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 2,700 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 1,350 रुपये है।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebookनई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) इंदौर द्वारा आयोजित कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कल सुबह 10 बजे से आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 15 सितंबर को शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकेंगे। कैट 2026 परीक्षा 29 नवंबर को देश भर के लगभग 170 शहरों में 3 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
CAT 2026: Registration Guide | Modern Maths | 15 CAT Myths | Toppers’ Secrets
New: 10 Repeated Quant Concepts | Past 10 years CAT QP's | 2025 Weightage
PYQ's: Quant | VARC | DILR | RC | Quadratic Equation Ques | Time and Work Ques
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock before Actual Exam
उम्मीदवारों को 5 पसंदीदा शहर चुनने का विकल्प दिया जाएगा। एक बार उम्मीदवार को केंद्र आवंटित हो जाने के बाद, किसी भी बदलाव की अनुमति नहीं है। पंजीकरण विंडो बंद होने के बाद, संपादन विंडो उपलब्ध कराई जाएगी।
IIM CAT Registration 2026: कैट एप्लीकेशन फीस 2026
इस दौरान, उम्मीदवार (i) अपनी फोटो, (ii) हस्ताक्षर और (iii) परीक्षा शहर की अपनी पसंद में बदलाव कर सकेंगे। यह विकल्प केवल उन उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होगा जिन्होंने फीस भरकर सफलतापूर्वक पंजीकरण किया है।
आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 2,700 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 1,350 रुपये है, इसका भुगतान ऑनलाइन करना होगा। जरूरत पड़ने पर संस्थान, कैट एग्जाम डेट और समय बदल सकते हैं।
CAT 2026 Registration: कैट पात्रता मानदंड, एग्जाम पैटर्न
आईआईएम कैट पात्रता मानदंड के अनुसार, किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से 50% अंकों के साथ स्नातक (यूजी) की डिग्री रखने वाले सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार आईआईएम कैट के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं।
कैट 2026 परीक्षा की कुल अवधि 120 मिनट होगी, जिसमें 3 सेक्शन- वर्बल एबिलिटी और रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (वीएआरसी), डेटा इंटरप्रिटेशन और लॉजिकल रीजनिंग (डीआईएलआर), और क्वांटिटेटिव एबिलिटी (क्यूए) शामिल हैं।
उम्मीदवारों को हर सेक्शन के लिए 40 मिनट मिलेंगे और वे किसी एक सेक्शन पर काम करते समय दूसरे सेक्शन पर नहीं जा सकेंगे। एग्जाम फॉर्मेट को समझने के लिए कैट की वेबसाइट पर मॉक टेस्ट भी उपलब्ध कराया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल