Trusted Source Image

MP DTE 2026: एमपी में आर्किटेक्चर पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग का संशोधित शेड्यूल जारी, रजिस्ट्रेशन शुरू

Saurabh Pandey | September 18, 2026 | 10:50 AM IST | 1 min read

एमपी में आर्किटेक्चर पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी 18 सितंबर से शुरू हो चुकी है।

आर्किटेक्चर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग समिति ने नया शेड्यूल जारी किया है।(आधिकारिक वेबसाइट)
आर्किटेक्चर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग समिति ने नया शेड्यूल जारी किया है।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : संचालनालय तकनीकी शिक्षा (DTE), मध्य प्रदेश की काउंसलिंग समिति ने सत्र 2026-27 के लिए आर्किटेक्चर पाठ्यक्रमों में संस्था स्तर की काउंसलिंग (CLC) के लिए संशोधित समय-सारणी जारी कर दी है। काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर (CoA) द्वारा जारी सर्कुलर के मुताबिक डिप्लोमा आर्किटेक्चर (D. Arch.), बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (B. Arch.) और मास्टर ऑफ आर्किटेक्चर (M. Arch.) पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया आयोजित की जा रही है।

डीटीई एमपी द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, छात्र इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 18 सितंबर 2026 से 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकृत अभ्यर्थियों को संस्था में प्रवेश के लिए 21, 23, 25, 28 और 30 सितंबर 2026 को सुबह 10:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक अवसर दिया जाएगा।

वहीं संस्थागत प्राथमिकता सीटों (IPS) के लिए पंजीकरण 25 सितंबर से 29 सितंबर 2026 तक होगा और इसका सीट आवंटन 30 सितंबर 2026 को किया जाएगा।

MP DTE Counseling 2026: काउंसलिंग प्रक्रिया

काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित तिथियों पर संबंधित संस्थान में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इसके बाद उपस्थित अभ्यर्थियों की मेरिट सूची तैयार कर प्रवेश प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। समिति ने स्पष्ट किया है कि जिस दिन प्रवेश का अवसर दिया जाएगा, उस दिन प्रवेश निरस्त कराने की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

Also read UPSC IFS Mains Exam Dates 2026: यूपीएससी आईएफएस मेंस शेड्यूल घोषित, 22 नवंबर से परीक्षा

MP DTE Counseling 2026: हेल्पडेस्क नंबर

एमपी आर्किटेक्चर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए संस्था स्तरीय काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थी किसी भी जानकारी या सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 0755-6720205, 2660441 अथवा ई-मेल dte.helpcenter@mp.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications