BTSC Recruitment 2026: बिहार में 787 टूरिंग वेटनरी ऑफिसर की भर्ती के लिए आवेदन शुरू, लास्ट डेट 23 अक्टूबर

Santosh Kumar | September 25, 2026 | 12:25 PM IST | 1 min read

योग्य उम्मीदवार बीटीएससी की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in के माध्यम से टूरिंग वेटनरी ऑफिसर की भर्ती के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं।

टूरिंग वेटनरी ऑफिसर और उनके समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 27/2026 जारी किया गया है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) ने पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के तहत टूरिंग वेटनरी ऑफिसर और उनके समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 27/2026 जारी किया है। कुल 787 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर रात 11:55 बजे तय की गई है। योग्य उम्मीदवार बीटीएससी की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in के माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते हैं।

चुने गए उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-9 के तहत ₹53,100 से ₹1,67,800 तक की सैलरी मिलेगी। कुल वैकेंसी में बैकलॉग पद भी शामिल हैं, और बिहार की मूल निवासी महिलाओं के लिए 35% रिजर्वेशन का प्रावधान किया गया है।

BTSC Recruitment 2026: पात्रता मानदंड, आयु सीमा

योग्यता के संबंध में, उम्मीदवारों के पास 'वेटरनरी काउंसिल ऑफ इंडिया' से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीवीएससी या बीवीएससी और एएच की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, 'बिहार वेटरनरी काउंसिल' में स्थायी पंजीकरण अनिवार्य है।

1 अगस्त 2026 तक न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष है। जनरल श्रेणी के पुरुषों के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष है, साथ ही अन्य श्रेणियों के लिए आयु में छूट का प्रावधान है। चयन प्रक्रिया में सीबीटी और कार्य अनुभव को महत्व दिया जाएगा।

Also read BTSC FEO Recruitment 2026: बिहार में मत्स्य प्रसार अधिकारी के 231 पदों पर भर्ती, 23 अक्टूबर तक करें आवेदन

BTSC Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया व आवेदन शुल्क

लिखित परीक्षा 75 अंकों की होगी, जबकि कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर वेटेरिनरी डॉक्टर के तौर पर काम करने के अनुभव के लिए 25 अंक तक दिए जा सकते हैं। फाइनल मेरिट लिस्ट कुल 100 अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

सभी कैटेगरी के लिए एप्लीकेशन फीस ₹100 तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार एप्लीकेशन सबमिट करने से पहले पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]