Trusted Source Image

UPSSSC PET Exam Date 2026: यूपी पीईटी परीक्षा रीशेड्यूल; विधान परिषद चुनावों के कारण हुआ बदलाव, जानें नई डेट

Santosh Kumar | September 25, 2026 | 11:31 AM IST | 1 min read

यूपी पीईटी अब 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा राज्य के अधिकतर जिलों में दो शिफ्ट में होगी।

पहले यह परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को होनी थी, लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है। (प्रतीकात्मक-मैग्निफिक)
पहले यह परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को होनी थी, लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है। (प्रतीकात्मक-मैग्निफिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी)-2026 की डेट्स में बदलाव किया है। जागरण न्यू मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आयोग ने विधान परिषद चुनावों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है। पहले यह परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को होनी थी, लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है।

नए शेड्यूल के अनुसार, यूपी पीईटी अब 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा राज्य के अधिकतर जिलों में दो शिफ्ट में होगी। इस बार परीक्षा में 35 लाख से अधिक उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद है।

संबंधित जिला मजिस्ट्रेटों को भेजे गए पत्र में, आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि जिला-स्तरीय समितियों की मंजूरी के बाद, परीक्षा केंद्रों की सूची और सहमति-पत्र संबंधित कार्यकारी एजेंसियों के जरिए आयोग को सौंप दिए गए हैं।

Also readIBPS PO Mains Admit Card 2026: आईबीपीएस पीओ मेंस एडमिट कार्ड ibps.in पर जारी, 4 अक्टूबर को होगा एग्जाम

इससे पहले, आयोग ने संबंधित जिलों से 23, 24 और 25 अक्टूबर को पीईटी के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची और सहमति पत्र उपलब्ध कराने को कहा था। बाद में, भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया।

विधान परिषद की 11 सीटों के लिए वोटिंग 23 अक्टूबर को होनी है। इसे देखते हुए, आयोग ने पीईटी की तारीखों को बदल दिया गया। परीक्षा समान पैटर्न पर आधारित रहेगी। एडमिट कार्ड जारी होने की डेट जल्द ही अलग से अधिसूचित की जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications