BSPHCL Recruitment 2024: बीएसपीएचसीएल भर्ती के लिए आवेदन bsphcl.co.in पर शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया
Saurabh Pandey | April 1, 2024 | 06:01 PM IST | 1 min read
बीएसपीएचसीएल भर्ती अभियान 2024 का लक्ष्य कुल 2,610 रिक्तियों को भरना है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (बीएसपीएचसीएल) ने जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर- जीटीओ, कॉरेस्पोंडेंट क्लर्क, स्टोर असिस्टेंट, जूनियर अकाउंट क्लर्क, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और तकनीशियन ग्रेड III के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।
पात्र और इच्छुक उम्मीदवार आज यानी 1 अप्रैल से इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट bsphcl.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल तक है।
रिक्तियों का विवरण
बीएसपीएचसीएल भर्ती अभियान 2024 का लक्ष्य कुल 2,610 रिक्तियों को भरना है। रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं-
- तकनीशियन ग्रेड III - 2000 पद
- जूनियर अकाउंट क्लर्क - 300 पद
- कॉरेस्पोंडेंट क्लर्क - 150 पद
- स्टोर असिस्टेंट - 80 पद
- जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर- जीटीओ - 40 पद
- असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर - 40 पद
BSPHCL Recruitment 2024 आवेदन का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bsphcl.co.in पर जाएं।
- नाम, संपर्क, ईमेल आईडी जैसे व्यक्तिगत विवरण के साथ खुद को पंजीकृत करें।
- जनरेट किए गए क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें।
- अब शुल्क का भुगतान करें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- अब सबमिट करें और एक प्रिंट आउट सेव कर लें।
अगली खबर
]Allahabad University Recruitment 2024: इलाहाबाद में 347 नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती, 10वीं पास आज ही करें आवेदन
10वीं पास कर चुके योग्य उम्मीदवार इलाहाबाद नॉन टीचिंग भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। गैर-शिक्षण भर्ती के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट alldunivnt.samarth.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई