BSNL SET Recruitment 2026: बीएसएनएल सीनियर एग्जिक्यूटिव ट्रेनी भर्ती के लिए आवेदन तिथि बढ़ी, पात्रता जानें
Abhay Pratap Singh | March 8, 2026 | 06:36 PM IST | 2 mins read
आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद बीएसएनएल एसईटी करेक्शन विंडो 1 अप्रैल से 8 अप्रैल, 2026 तक खुली रहेगी।
नई दिल्ली: भारत संचार निगम लिमिटेड (CBSE) ने सीनियर एग्जिक्यूटिव ट्रेनी (टेलीकॉम एंड फाइनेंस) भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट bsnl.co.in पर जाकर 31 मार्च तक बीएसएनएन एसईटी भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 120 पदों को भरा जाएगा, जिसमें एसईटी डीआर (टेलीकॉम स्ट्रीम) के 95 और एसईटी डीआर (फाइनेंस स्ट्रीम) के 25 पद शामिल हैं। बीएसएनएल सीनियर एग्जिक्यूटिव ट्रेनी भर्ती के लिए पंजीकरण 5 फरवरी से शुरू है। इससे पहले, आवेदन की आखिरी तिथि 7 मार्च निर्धारित थी।
आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद बीएसएनएल एसईटी करेक्शन विंडो 1 अप्रैल से 8 अप्रैल, 2026 तक खुली रहेगी।
बीएसएनएसल एसईटी भर्ती 2026 के लिए जनरल/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 2500 रुपये और एससी/ एसटी/ पीएच को 1250 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। आवेदन की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।
BSNL Senior Executive Trainee SET Eligibility: शैक्षणिक योग्यता
- एसईटी (टेलीकॉम) - इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ कंप्यूटर साइंस/ सूचना प्रौद्योगिकी/ इलेक्ट्रिकल/ इंस्ट्रूमेंटेशन में 60% अंकों के साथ बीई या बीटेक इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए।
- एसईटी (फाइनेंस) - चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए), कॉस्ट एंट मैनेजमेंट अकाउंटेंसी (सीएमए)
उम्मीदवारों के चयन के लिए ऑनलाइन (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) परीक्षा आयोजित की जाएगी। सीबीटी में सफल कैंडिडेट चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होंगे। सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (SET-DR) की भर्ती IDA पे स्केल [E-3] 24900 रुपये - 50500 रुपये (प्री-रिवाइज्ड) में की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए बीएसएनएल की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
BSNL Senior Executive Trainee Online Form 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके बीएसएनएस सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक bsnlregistration.ibtexamination.com पर जाएं।
- रजिस्ट्रेशन करें और जनरेट क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और ऑनलाइन शुल्क जमा करें।
- सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित कर लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार