BSF Constable Tradesman Result 2026: बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन पीईटी, पीएसटी रिजल्ट rectt.bsf.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | June 10, 2026 | 08:11 PM IST | 2 mins read
BSF कॉन्स्टेबल (ट्रेड्समैन) भर्ती की शारीरिक परीक्षा (PET/PST) के सफल आयोजन के बाद लिखित परीक्षा के लिए कुल 1,81,143 उम्मीदवारों (1,76,361 पुरुष और 4,782 महिला) को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
नई दिल्ली : सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कॉन्स्टेबल (ट्रेड्समैन) भर्ती परीक्षा वर्ष 2024 और 2025 के लिए पहले चरण (पीईटी/पीएसटी) में सफल हुए उम्मीदवारों की जानकारी साझा की है। विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद कुल 1,81,143 उम्मीदवारों को दूसरे चरण यानी लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है।
शॉर्टलिस्ट किए गए इन सभी 1.81 लाख से अधिक उम्मीदवारों को अब भर्ती के दूसरे चरण यानी लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। बीएसएफ जल्द ही परीक्षा की तारीखों और एडमिट कार्ड जारी करने के संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नया नोटिफिकेशन अपलोड करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रोल नंबर की सूची जांचने और आगामी एडमिट कार्ड के अपडेट के लिए नियमित रूप से बीएसएफ के आधिकारिक पोर्टल को विजिट करते रहें।
BSF Constable Tradesman PET, PST Result 2026: शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के आंकड़े
शारीरिक परीक्षा के सफल समापन के बाद, विज्ञापन की शर्तों के अनुसार कुल 1,81,143 उम्मीदवारों को दूसरे चयन चरण यानी लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इन आंकड़ों को जेंडरवाइज इस प्रकार विभाजित किया गया है-
|
उम्मीदवार श्रेणी
|
शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की संख्या
|
|
पुरुष उम्मीदवार (Male)
|
1,76,361
|
|
महिला उम्मीदवार (Female)
|
4,782
|
|
कुल योग
|
1,81,143
|
BSF Constable Tradesman PET, PST Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर "Result of 1st Phase (PET/PST) for the post of Constable (Tradesmen)" लिंक पर क्लिक करें।
- शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी, इसे डाउनलोड कर लें।
- अब पीईटी, पीएसटी रिजल्ट पीडीएफ में अपना रोल नंबर ढूंढें।
BSF Constable Tradesman PET, PST : परीक्षा कब हुई थी?
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए देश भर के विभिन्न निर्धारित भर्ती केंद्रों पर 26 दिसंबर 2025 से लेकर 28 मार्च 2026 तक शारीरिक मानक और दक्षता परीक्षा (PET/PST) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया था।
अगली खबर
]Jharkhand Polytechnic Exam 2026: झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा शेड्यूल संशोधित, आवेदन तिथि 22 जून तक बढ़ी
बोर्ड ने ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 22 जून कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट polycet.jceceb.org.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 19 मई से शुरू हुए।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल