Santosh Kumar | June 10, 2026 | 03:45 PM IST | 1 min read
यह प्रवेश परीक्षा राज्य के प्रमुख जिला मुख्यालयों - रांची, हजारीबाग़, जमशेदपुर, धनबाद, दुमका, चाईबासा, बोकारो और पलामू में आयोजित की जाएगी।

नई दिल्ली: झारखंड कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (जेसीईसीईबी) ने पॉलिटेक्निक एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (पीईसीई) 2026 के शेड्यूल में बदलाव किया है। बोर्ड ने ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 22 जून कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट polycet.jceceb.org.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 19 मई से शुरू हुए।
आवेदन करने की शुरुआती समय-सीमा 17 जून तय की गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 22 जून कर दिया गया है। बोर्ड की आधिकारिक सूचना के अनुसार, संशोधित समय-सारणी में अन्य महत्वपूर्ण तारीखें भी प्रभावित हुई हैं।
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का संशोधित शेड्यूल देख सकते हैं-
| विवरण | नई निर्धारित तिथि |
|---|---|
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 22.06.2026 |
ऑनलाइन आवेदन में भरे गए विवरणों में सुधार | 23.06.2026 से 24.06.2026 |
ऑनलाइन एडमिट कार्ड वेबसाइट से डाउनलोड करने की तिथि | परीक्षा से 4 दिन पूर्व |
परीक्षा की तिथि | 12.07.2026 |
Also readCUET UG Answer Key 2026: सीयूईटी यूजी आंसर की cuet.nta.nic.in पर जारी, 11 जून तक चैलेंज का मौका
यह प्रवेश परीक्षा राज्य के प्रमुख जिला मुख्यालयों - रांची, हजारीबाग़, जमशेदपुर, धनबाद, दुमका, चाईबासा, बोकारो और पलामू में आयोजित की जाएगी। परीक्षा पूरी तरह से ऑफलाइन मोड (ओएमआर शीट-आधारित) में होगी।
इसमें मल्टीपल-चॉइस सवाल होंगे। छात्रों की सुविधा के लिए, प्रश्न-पत्र हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा। इस परीक्षा पर राज्य सरकार की नवीनतम आरक्षण नीति लागू होगी। अधिक जानकारी के लिए ब्रोशर देखें।