BSEB Bihar STET Result 2025 (Out) Live: बिहार एसटीईटी रिजल्ट जारी @bsebstet.org; कटऑफ घोषित
Abhay Pratap Singh | January 6, 2026 | 06:53 PM IST | 5 mins read
बिहार एसटीईटी 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्मतिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा बिहार एसटीईटी परीक्षा 2025 का परिणाम ऑनलाइन माध्यम में जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bsebstet.com पर जाकर बीएसईबी बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2025 की बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने की।
बिहार एसटीईटी 2025 परिणाम डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्मतिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बीएसईबी एसटीईटी स्कोरकार्ड 2025 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पेपर (पेपर-1 या 2) विषय का नाम, प्राप्त अंक और पात्रता स्थिति सहित अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं।
बीएसईबी एसटीईटी 2025 परीक्षा 14 अक्टूबर से 16 नवंबर, 2025 के बीच आयोजित की गई थी। इसके बाद, बिहार एसटेट 2025 प्रोविजनल आंसर की 24 नवंबर को जारी की गई और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए परीक्षार्थियों को 28 नवंबर तक का समय दिया गया था।
Also read BSEB Bihar STET Result 2025: बीएसईबी एसटीईटी रिजल्ट घोषित, bsebstet.org से चेक करें स्कोरकार्ड, कटऑफ
बिहार एसटेट आंसर की 2025 पर प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2025 जारी किया गया है। एसटीईटी परीक्षा में सफल कैंडिडेट बिहार में सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडर शिक्षक भर्ती के तहत आवेदन के लिए पात्र होंगे।
बीएसईटी एसटीईटी मार्किंग स्कीम के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। एसटीईटी परीक्षा में पेपर-1 व पेपर-2 में 150-150 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे गए थे।
STET Result 2025: डाउनलोड चरण
बीएसईबी बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- बीएसईबी की वेबसाइट https://bsebstet.org/ पर जाएं।
- होमपेज पर, एसटीईटी 2025 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2025 जांचें और डाउनलोड करें।
January 6, 2026 | 06:53 PM IST
Bihar STET Result 2026 :बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा
बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) का आयोजन बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी) द्वारा माध्यमिक (कक्षा 9-10) और उच्च माध्यमिक (कक्षा 11-12) शिक्षकों के रूप में उम्मीदवारों की योग्यता का आकलन करने के लिए किया जाता है।
January 6, 2026 | 06:18 PM IST
Bihar STET Result 2025: बिहार एसटीईटी परीक्षा तिथि
बिहार एसटीईटी परीक्षा 14 अक्टूबर, 2025 को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा में दो प्रश्नपत्र थे। पेपर - 1 माध्यमिक और पेपर - 2 उच्च माध्यमिक के लिए कराया गया था।
January 6, 2026 | 05:04 PM IST
माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2025
January 6, 2026 | 04:06 PM IST
बीएसईबी एसटीईटी स्कोरकार्ड 2025 विवरण
बीएसईबी एसटीईटी स्कोरकार्ड 2025 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पेपर (पेपर-1 या 2) विषय का नाम, प्राप्त अंक और पात्रता स्थिति सहित अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं।
January 6, 2026 | 02:47 PM IST
Bihar STET Result 2025: बीएसईबी एसटीईटी रिजल्ट कहां चेक करें?
सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के नतीजे उम्मीदवार BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट bsebstet.org पर देख सकते हैं।
January 6, 2026 | 01:17 PM IST
BSEB Bihar STET Result 2025: बिहार एसटीईटी प्रोविजनल आंसर की
बिहार एसटीईटी प्रोविजनल आंसर की 24 नवंबर, 2025 को जारी की गई थी। आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया भी उसी दिन शुरू हुई थी। बीएसईबी एसटीईटी 2025 ऑब्जेक्शन विंडो 28 नवंबर, 2025 तक खुली थी।
January 6, 2026 | 12:21 PM IST
Bihar STET Answer Key 2025: बिहार एसटीईटी आंसर की डेट 2025
बोर्ड ने 24 नवंबर को प्रोविजनल आंसर की जारी की, जिस पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिया गया।
January 6, 2026 | 10:40 AM IST
Bihar STET Result Link 2025: बीएसईटी एसटीईटी मार्किंग स्कीम
बीएसईटी एसटीईटी मार्किंग स्कीम के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।
January 6, 2026 | 09:43 AM IST
BSEB Bihar STET Scorecard 2025: बिहार एसटीईटी स्कोरकार्ड कैसे देखें?
बीएसईबी एसटीईटी स्कोरकार्ड 2025 चेक करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
January 6, 2026 | 08:56 AM IST
Bihar STET Answer Key 2025: बिहार एसटेट आंसर की 2025
बिहार एसटेट आंसर की 2025 पर प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2025 जारी किया गया है। ए
January 6, 2026 | 07:35 AM IST
Bihar STET Result 2025 Updates: बिहार एसटीईटी रिजल्ट जारी किए गए
आपत्तियों की समीक्षा के बाद बिहार एसटीईटी रिजल्ट जारी किए गए। एसटीईटी पेपर 1 (सेकेंडरी लेवल, क्लास 9-10) 14 से 31 अक्टूबर तक और पेपर 2 (सीनियर सेकेंडरी लेवल, क्लास 11-12) 1 से 16 नवंबर तक आयोजित किया गया।
January 5, 2026 | 10:51 PM IST
BSEB STET Result Update: क्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट दिए जाएंगे
जो उम्मीदवार परीक्षा पास करेंगे, उन्हें क्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट दिए जाएंगे, जो टीचर भर्ती प्रक्रिया के लिए मान्य होंगे। बोर्ड ने 24 नवंबर को प्रोविजनल आंसर की जारी की, जिस पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिया गया।
January 5, 2026 | 08:32 PM IST
BSEB Bihar STET Result 2025: बिहार एसटीईटी स्कोरकार्ड विवरण
बीएसईबी एसटीईटी स्कोरकार्ड में नाम, रोल नंबर, कैटेगरी, प्राप्तांक, अधिकतम अंक और पास/फेल स्टेटस जैसी जानकारी होती है।
January 5, 2026 | 07:12 PM IST
BSEB Bihar STET Result 2025: एसटीईटी पेपर 2 के आंकड़े
बिहार एसटीईटी 2025 पेपर 2 में, 29 विषयों के लिए परीक्षाएं आयोजित की गईं। 1,95,799 उम्मीदवारों में से 1,02,156 उम्मीदवार पास हुए। पेपर 2 का पास प्रतिशत 52.17 प्रतिशत रहा। बीएसईबी एसटीईटी 2025 परीक्षा दो फेज में हुई।
January 5, 2026 | 06:17 PM IST
Bihar STET Cutoff 2025: बिहार एसटीईटी कटऑफ 2025 देखें
January 5, 2026 | 05:25 PM IST
Bihar BSEB STET Scorecard Link 2025: बीएसईबी एसटीईटी स्कोरकार्ड लिंक एक्टिव
January 5, 2026 | 05:02 PM IST
Bihar BSEB STET Result 2025: बीएसईबी एसटीईटी रिजल्ट कैसे चेक करें?
लिंक एक्टिव होने के बाद, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके बीएसईबी एसटीईटी रिजल्ट 2025 डाउनलोड या चेक कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर जाएं।
- होमपेज पर 'बिहार एसटीईटी रिजल्ट' लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, लॉग इन करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड डालें।
- स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, डाउनलोड करके प्रिंट आउट लें।
January 5, 2026 | 04:43 PM IST
BSEB STET Result Paper 1: बीएसईबी एसटीईटी रिजल्ट पेपर 1 पास प्रतिशत
एसटीईटी 2025 पेपर 1 में, 16 विषयों में सीबीटी मोड में एग्जाम आयोजित हुए। परीक्षा में शामिल हुए 2,46,415 उम्मीदवारों में से 1,54,145 उम्मीदवार पास हुए। पेपर 1 का पास प्रतिशत 62.56 प्रतिशत था।
January 5, 2026 | 04:32 PM IST
Bihar STET Result 2025: बिहार एसटीईटी रिजल्ट आंकड़ें
एसटीईटी परीक्षा के पेपर-1 और पेपर-2 में कुल 4 लाख 42 हजार 214 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इनमें से 2 लाख 56 हजार 301 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। इस प्रकार परीक्षा का कुल सफलता प्रतिशत 57.96 रहा।
January 5, 2026 | 04:24 PM IST
Bihar STET Result 2025: बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2025 जारी
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने आज बिहार सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (एसटीईटी) 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं।
January 5, 2026 | 04:01 PM IST
Bihar STET Result Time 2025: बिहार एसटीईटी रिजल्ट कितने बजे जारी होगा?
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर आज, 5 जनवरी 2026 को शाम 4:15 बजे सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (STET) के नतीजे जारी करेंगे।
January 5, 2026 | 03:28 PM IST
BSEB STET Result Kab Aayega: एसटीईटी रिजल्ट 2025 कब आएगा?
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) द्वारा आयोजित सेकंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (एसटीईटी) 2025 का रिजल्ट आज जारी किया जाएगा।
January 5, 2026 | 02:40 PM IST
Bihar STET Result Website: बीएसईबी बिहार एसटीईटी रिजल्ट लिंक
आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bsebstet.org पर जाकर बीएसईबी बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
January 5, 2026 | 01:58 PM IST
stet result 2025 sarkari result: बिहार एसटीईटी रिजल्ट अपडेट
बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर के अनुसार, एसटीईटी परिणाम आधिकारिक तौर पर सोमवार, 5 जनवरी, 2026 को ऑनलाइन जारी किए जाएंगे।
January 5, 2026 | 01:07 PM IST
stet result 2025: एसटीईटी सर्टिफिकेट
बिहार एसटीईटी 2025 में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को पात्रता प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। दिशानिर्देशों के अनुसार, एसटीईटी सर्टिफिकेट जीवन भर के लिए मान्य है।
January 5, 2026 | 12:39 PM IST
BSEB Bihar STET Result 2025 Live: बिहार एसटीईटी रिजल्ट आज जारी होगा
बिहार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSEB) आज यानी 5 जनवरी को किसी भी समय bsebstet.org पर stet result 2025 जारी करेगा।
January 5, 2026 | 12:39 PM IST
bihar stet result 2025: बिहार एसटीईटी योग्यता अंक
बिहार एसटीईटी परीक्षा 2025 में सफल होने के लिए न्यूनतम योग्यता अंक की जांच यहां कर सकते हैं:
- सामान्य श्रेणी - 50%
- पिछड़ा वर्ग (बीसी) - 45.5%
- अति पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) - 42.5%
- एससी/एसटी/दिव्यांग/महिला कैंडिडेट - 40%
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें