BSEB Simultala Admission 2025: बिहार सिमुलतला कक्षा 11वीं एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन डेडलाइन 22 जुलाई तक बढ़ी
Saurabh Pandey | July 19, 2025 | 06:41 PM IST | 1 min read
सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई में कुल 120 सीटें स्वीकृत हैं, जिसमें से फिलहाल 103 सीटें रिक्त हैं। इस प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के लिए बिहार के सभी जिलों के छात्र आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई में कक्षा 11वीं (सत्र 2025-27) में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की समय-सीमा बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट biharsimultala.com पर 22 जुलाई तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 17 जुलाई 2025 तक थी।
सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई में कुल 120 सीटें स्वीकृत हैं, जिसमें से फिलहाल 103 सीटें रिक्त हैं। इस प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के लिए बिहार के सभी जिलों के छात्र आवेदन कर सकते हैं।
BSEB Simultala Admission 2025: आवेदन शुल्क
बिहार सिमुलतला कक्षा 11वीं एडमिशन के लिए सामान्य, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 960 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 760 रुपये है।
BSEB Simultala Admission 2025: पात्रता मानदंड
बिहार सिमुलतला कक्षा 11वीं एडमिशन के लिए छात्रों को बिहार के मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय से मैट्रिक (10वीं) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। विद्यार्थियों की आयु सीमा 1 मार्च 2025 को न्यूनतम आयु 14 वर्ष होनी चाहिए।
BSEB Simultala Admission 2025: परीक्षा पैटर्न
बिहार सिमुलतला कक्षा 11वीं के लिए प्रवेश परीक्षा पूरी तरह वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी, जो ऑफलाइन मोड में ली जाएगी। परीक्षा में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और गलत उत्तर के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा। परीक्षा में गणित से 30, विज्ञान से 30, अंग्रेजी से 30 और बौद्धिक क्षमता से 30 प्रश्न पूछे जाएंगे।
परीक्षा की कुल अवधि दो घंटे और 15 मिनट होगी, जिसमें से 15 मिनट कूल ऑफ टाइम के लिए होंगे और प्रश्नों को हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा। प्रश्न पत्र का लेवल कक्षा 10वीं के पाठ्यक्रम पर आधारित होगा।
अगली खबर
]BSEB Admit Card 2025: बीएसईबी जेईई-नीट निशुल्क कोचिंग के लिए परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, जानें एग्जाम डेट
बोर्ड ने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट coaching.biharboardonline.com पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार बोर्ड द्वारा यह परीक्षा 27 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम