BSEB Sakshamta Pariksha Result 2024: बीएसईबी सक्षमता परीक्षा 2 रिजल्ट bsebsakshamta.com पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | November 16, 2024 | 05:27 PM IST | 2 mins read
बिहार सक्षमता परीक्षा चरण 2 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने चरण 2 के लिए बीएसईबी सक्षमता परीक्षा 2024 के परिणाम जारी कर दिए हैं। बिहार सक्षमता परीक्षा 2 में शामिल हुए उम्मीदवार बीएसईबी सक्षमता की आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com के माध्यम से बीएसईबी सक्षमता परीक्षा 2.0 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार सक्षमता परीक्षा परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बीएसईबी सक्षमता परीक्षा 2024 सीबीटी मोड में 23 अगस्त, 2024 से 26 अगस्त, 2024 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा की कुल समय अवधि 2 घंटे 30 मिनट थी और उम्मीदवारों को इस समय में 150 प्रश्नों का प्रयास करना था।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, “बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कक्षा 1 से 5, कक्षा 6 से 8, कक्षा 9 से 10 एवं कक्षा 11 से 12 में कार्यरत स्थानीय निकाय शिक्षकों के लिए आयोजित सक्षमता परीक्षा (CTT) 2024 (द्वितीय) का परीक्षाफल जारी कर दिया गया है।”
सक्षमता परीक्षा आंकड़ों के अनुसार, दूसरे चरण की सक्षमता परीक्षा में शामिल कुल 80,713 अभ्यर्थियों में से 65,716 उत्तीर्ण हुए हैं। कैंडिडेट का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.42% दर्ज किया गया। कक्षा 1-5 के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.42%, कक्षा 6-8 के लिए 81.41%, कक्षा 9-10 के लिए 84.20% और कक्षा 11-12 के लिए 71.40% है।
नोटिस में आगे कहा गया कि, “इसके अलावा, समिति द्वारा सक्षमता परीक्षा (CTT) 2024 (तृतीय) के परीक्षा कार्यक्रम की भी घोषणा की गई है।” बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, उम्मीदवार 15 दिसंबर, 2024 तक बिहार सक्षमता परीक्षा द्वितीय 2024 का परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
BSEB Sakshamta Pariksha 2024 Results: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से बीएसईबी सक्षमता परीक्षा परिणाम 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.bsebsakshamta.com/login पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘सक्षमता 2 रिजल्ट’ टैब पर क्लिक करें।
- अब, आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर बीएसईबी 2 सक्षमता परिणाम जांचें और इस डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें