BSEB Inter Toppers List 2026: बिहार बोर्ड इंटर टॉपर्स लिस्ट bsebexam.com पर जारी
Saurabh Pandey | March 23, 2026 | 02:05 PM IST | 1 min read
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर की उपस्थिति में की गई।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की वार्षिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स लिस्ट भी जारी की गई है। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट में 85.19 परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए हैं। इनमें 84.09 प्रतिशत छात्र और 86.23 प्रतिशत लड़कियां सफल हुई हैं।
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट आर्ट्स, कॉमर्स में छात्राओं ने टॉप किया है, जबकि साइंस में छात्र ने टॉर किया है। कुल मिलाकर टॉपर्स की संख्या 26 है। इनमें 19 टॉपर्स लड़किया हैं।
bihar board 12th result 2026 toppers list: बिहार बोर्ड इंटर टॉपर्स
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने विज्ञान संकाय में टॉप किया है। उन्होंने 481 अंक प्राप्त किया। यह कुल अंकों का 96.20 प्रतिशत है। वहीं साक्षी कुमार (सीतामढ़ी) और सतना कुमारी (नवादा) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इन दोनों ने 479 अंक प्राप्त किया है।
कला संकाय में गया जिले की निशु कुमारी ने टॉप किया है। उन्होंने 479 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया है। इस प्रकार यह कुल अंकों का 95.1 प्रतिशत है। इसके साथ ही सीतामढ़ी की सिद्धि शुक्ला और लखीसराय की चंद्रदीप कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
कॉमर्स संकाय में अदिति कुमारी ने 480 अंक हासिल कर टॉप किया है।
bihar board result 2026 12th: रिजल्ट वेबसाइट्स
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइटों – interbiharboard.com और bsebexam.com पर जाना होगा।
Also read Bihar Board 12th Result 2026 (Out) Live: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी; डायरेक्ट लिंक, टॉपर्स जानें
bihar board inter result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटों interbiharboard.com और bsebexam.com पर जाएं।
- अब इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) स्कोरकार्ड पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करें।
- बीएसईबी 12वीं स्कोरकार्ड पीडीएफ डाउनलोड के लिए स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- बिहार इंटरमीडिएट स्कोरकार्ड पीडीएफ सेव करें और प्रिंट आउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’