Saurabh Pandey | March 23, 2026 | 11:00 PM IST | 6 mins read
बिहार बोर्ड कक्षा 12 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। विज्ञान, वाणिज्य और कला स्ट्रीम के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो चुका है।

नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की वार्षिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार द्वारा आधिकारिक तौर पर जारी किया गया है।
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 घोषित होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइटों – interbiharboard.com और bsebexam.com पर जाकर ऑनलाइन इसे देख और डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रोल नंबर और अन्य लॉगिन क्रेडेंशियल तैयार रखें ताकि वे बिना देरी किए अपने परिणाम देख पाएं।
Also read Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब-कब हुआ जारी? ईयरवाइज डेट जानें
बिहार बोर्ड इंटर परीक्षाफल आधिकारिक वेबसाइटों interbiharboard.com अथवा bsebexam.com पर उपलब्ध रहेगा। परीक्षार्थी इसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं।
March 23, 2026 | 11:00 PM IST
बीएसईबी के अध्यक्ष ने शिक्षा विभाग के मंत्री सुनील कुमार और अतिरिक्त मुख्य सचिव बी राजेंद्र के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बिहार इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 का बीएसईबी परिणाम घोषित किया।
March 23, 2026 | 09:59 PM IST
विज्ञान स्ट्रीम के टॉपर -
कला स्ट्रीम के टॉपर -
वाणिज्य स्ट्रीम के टॉपर -
March 23, 2026 | 09:01 PM IST
बीएसईबी इंटर परीक्षा 2026 में कुल 85.19% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। इस वर्ष वाणिज्य और कला स्ट्रीम के विषयों में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है।
March 23, 2026 | 07:40 PM IST
बिहार बोर्ड ने बीएसईबी कक्षा 12वीं 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com से बीएसईबी इंटर 2026 का परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
March 23, 2026 | 07:00 PM IST
जो उम्मीदवार उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे संबंधित विषय की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए 25 मार्च से 2 अप्रैल, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी अलग से प्रदान की जाएगी।
March 23, 2026 | 06:30 PM IST
जिला | रोल कोड | रोल नंबर | छात्र का नाम | लिंग | संस्थान का नाम | प्राप्त अंक | प्रतिशत | रैंक |
पटना | 17089 | 26020020 | अदिति कुमारी | महिला | सेंट जेवियर्स एच/एस, गांधी मैदान, पटना | 480 | 96.00% | 1 |
पटना | 11079 | 26020065 | माही कुमारी | महिला | कमला नेहरू बालिका उच्च विद्यालय, यारपुर, पटना | 476 | 95.20% | 2 |
पटना | 11026 | 26020045 | निशिका श्री | महिला | बांकीपुर सरकारी बालिका +2 स्कूल, पटना | 475 | 95.00% | 3 |
वैशाली | 33102 | 26020001 | मानवी कुमारी | महिला | राजकीयकृत उच्च विद्यालय देसरी, वैशाली | 474 | 94.80% | 4 |
नवादा | 23049 | 26020002 | श्रेया कुमारी | महिला | +2 हाई स्कूल पकरीबरावां, नवादा | 474 | 94.80% | 4 |
पटना | 11027 | 26020010 | वारिशा नौशाद | महिला | अयूब उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल, महेंद्रू, पटना | 472 | 94.40% | 5 |
पटना | 17023 | 26020044 | हर्षिका | पुरुष | एस.आर.पी कॉलेज, बालकिशनगंज, पटना सिटी, पटना | 472 | 94.40% | 5 |
March 23, 2026 | 06:00 PM IST
जिला | रोल कोड | रोल नंबर | छात्र का नाम | लिंग | संस्थान का नाम | प्राप्त अंक | प्रतिशत | रैंक |
गया | 21069 | 26030121 | निशु कुमारी | महिला | यशवंत इंटर स्कूल खिजरसराय, गया | 479 | 95.80% | 1 |
सीतामढ़ी | 32287 | 26030007 | सिद्धि शिखा | महिला | प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल बैरगनिया, सीतामढ़ी | 478 | 95.60% | 2 |
लखीसराय | 85049 | 26030040 | चंद्रदीप कुमार | पुरुष | एम.पी.एस.+2 एच/एस सदैवबीघा, लखीसराय | 478 | 95.60% | 2 |
पूर्णिया | 91005 | 26030081 | मो. लकी अंसारी | पुरुष | गवर्नमेंट इंटर कॉलेज, जिला स्कूल, पूर्णिया | 478 | 95.60% | 2 |
पश्चिम चंपारण | 35161 | 26030002 | नसरीन परवीन | महिला | उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल बोरवल, पश्चिम चंपारण | 477 | 95.40% | 3 |
नालंदा | 12126 | 26030031 | साजिया अंसारी | महिला | एच/एस कराइपरशुराय, नालंदा | 477 | 95.40% | 3 |
दरभंगा | 51186 | 26030038 | निसु कुमारी | महिला | +2 सेकेंडरी स्कूल बरुआरा, दरभंगा | 477 | 95.40% | 3 |
सहरसा | 61045 | 26030096 | आदर्श | पुरुष | श्री दुर्गा उच्च विद्यालय, सिहौल, सहरसा | 477 | 95.40% | 3 |
सिवान | 42103 | 26030002 | अमृता कुमारी | महिला | गोपालजी प्रसाद उच्च विद्यालय, सनी बसंतपुर, सिवान | 476 | 95.20% | 4 |
दरभंगा | 51081 | 26030078 | स्वीटी कुमारी | महिला | राजकीयकृत रैयाम चीनी मिल +2 उच्च विद्यालय, रैयाम फैक्ट्री, दरभंगा | 476 | 95.20% | 4 |
अररिया | 92150 | 26030047 | बीबी असराना | महिला | उच्च माध्यमिक विद्यालय भगवानपुर, अररिया | 475 | 95.00% | 5 |
सारण | 41061 | 26030030 | रौशनी कुमारी | महिला | वी.एस. इंटर कॉलेज, छपरा, सारण | 475 | 95.00% | 5 |
दरभंगा | 51088 | 26030188 | मनीष कुमार | पुरुष | +2 एल एम एच एस आनंदपुर, दरभंगा | 475 | 95.00% | 5 |
March 23, 2026 | 05:30 PM IST
जिला | रोल कोड | रोल नंबर | छात्र का नाम | लिंग | संस्थान का नाम | प्राप्त अंक | प्रतिशत | रैंक |
समस्तीपुर | 53335 | 26010033 | आदित्य प्रकाश अमन | पुरुष | उच्च माध्यमिक विद्यालय पांढ, समस्तीपुर | 481 | 96.20% | 1 |
सीतामढ़ी | 32084 | 26010014 | साक्षी कुमारी | महिला | एच/एस मेजरगंज, सीतामढ़ी | 479 | 95.80% | 2 |
नवादा | 23220 | 26010008 | सपना कुमारी | महिला | उच्च माध्यमिक विद्यालय नवाडीह, नवादा | 479 | 95.80% | 2 |
बेगूसराय | 84057 | 26010024 | अनामिका कुमारी | महिला | राजकीयकृत के. एल. +2 उच्च विद्यालय, मटिहानी, बेगूसराय | 478 | 95.60% | 3 |
दरभंगा | 51142 | 26010032 | सत्यम कुमार | पुरुष | +2 उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, सनहपुर, सिंहवाड़ा, दरभंगा | 476 | 95.20% | 4 |
मुजफ्फरपुर | 31131 | 26010009 | पलक कुमारी | महिला | राजकीयकृत सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अजीजपुर, सरैया, मुजफ्फरपुर | 475 | 95.00% | 5 |
March 23, 2026 | 04:42 PM IST
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि हम लोगों ने लगातार आठवें वर्ष सबसे पहले रिजल्ट प्रकाशित किया है। वर्ष 2025 में 27 दिनों के अंदर रिजल्ट प्रकाशित किया गया था। इस बार महज 25 दिन के अंदर ही रिजल्ट जारी कर दिया गया।
March 23, 2026 | 04:00 PM IST
इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के वाणिज्य संकाय में कुल 27,721 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जिसमें कुल 18,509 छात्र तथा 9,212 छात्राएं हैं। वाणिज्य संकाय में कुल 15,687 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में, 8,568 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में तथा 1,545 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। इस प्रकार, वाणिज्य संकाय में कुल 25,800 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जो इस संकाय की परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थियों का 93.07% है।
March 23, 2026 | 03:30 PM IST
इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के कला संकाय में कुल 6,61,610 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जिसमें कुल 2,46,819 छात्र तथा 4,14,791 छात्राएं हैं। कला संकाय में कुल 1,96,811 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में, 2,75,455 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में तथा 75,271 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। इस प्रकार, कला संकाय में कुल 5,47,537 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जो इस संकाय की परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थियों का 82.76% है।
March 23, 2026 | 03:10 PM IST
हार बोर्ड विज्ञान संकाय में कुल 3,04,307 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में, 2,27,694 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में तथा 5,608 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। इस प्रकार, विज्ञान संकाय में कुल 5,37,609 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जो इस संकाय की परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थियों का 87.46% है।
March 23, 2026 | 02:44 PM IST
समिति द्वारा तीनों संकाय में प्रथम 5 स्थान प्राप्त किए हुए परीक्षार्थियों की सूची जारी की गई है, जिसमें विज्ञान संकाय में 6 परीक्षार्थी, कला संकाय में 13 परीक्षार्थी एवं वाणिज्य संकाय में 7 परीक्षार्थी हैं। इस प्रकार, तीनों संकाय को मिलाकर पहले 5 स्थान पर कुल 26 परीक्षार्थी हैं, जिनमें 19 छात्राएं एवं 7 छात्र शामिल हैं।
March 23, 2026 | 02:08 PM IST
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 में कुल 85.19% परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जिसमें 5,16,928 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में, 5,11,744 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में तथा 82,425 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।
March 23, 2026 | 02:04 PM IST
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने विज्ञान संकाय में टॉप किया है। उन्होंने 481 अंक प्राप्त किया। यह कुल अंकों का 96.20 प्रतिशत है। वहीं साक्षी कुमार (सीतामढ़ी) और सतना कुमारी (नवादा) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इन दोनों ने 479 अंक प्राप्त किया है।
March 23, 2026 | 01:51 PM IST
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट में 85.19 परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए हैं। इनमें 84.09 प्रतिशत छात्र और 86.23 प्रतिशत लड़कियां सफल हुई हैं।
March 23, 2026 | 01:48 PM IST
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट आर्ट्स, कॉमर्स में छात्राओं ने टॉप किया है, जबकि साइंस में छात्र ने टॉर किया है। कुल मिलाकर टॉपर्स की संख्या 26 है। इनमें 19 टॉपर्स लड़किया हैं।
March 23, 2026 | 01:42 PM IST
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट bsebexam.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
March 23, 2026 | 01:39 PM IST
बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर बिहार बोर्ड के ऑफिस पहुंच चुके हैं। बस कुछ ही क्षणों में इंटर रिजल्ट जारी होने वाला है।
March 23, 2026 | 01:19 PM IST
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट जारी होने के बाद अत्यधिक ट्रैफिक होने पर आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट क्रैश हो जाती है। ऐसे में छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है। छात्र अपना रिजल्ट एसएमएस और डिजिलॉकर से भी चेक कर सकेंगे।
March 23, 2026 | 01:01 PM IST
March 23, 2026 | 12:21 PM IST
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में पहले स्थान पर आने वाले छात्र को दो लाख नकद, एक लैपटॉप, प्रमाण पत्र और मेडल दिया जाएगा। दूसरे स्थान पर रहने वाले छात्र को 1.5 लाख रुपये मिलेंगे, जो पिछले साल मात्र 75,000 रुपये थे। तीसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 1 लाख रुपये प्रदान किया जाएगा। चौथे से दसवें स्थान तक के सभी छात्रों को 30,000 रुपये का नकद इनाम मिलेगा।
March 23, 2026 | 12:13 PM IST
बिहार बोर्ड कक्षा 12 के परिणाम विज्ञान, वाणिज्य और कला स्ट्रीम के छात्रो के लिए एक साथ जारी किया जाएगा। लाखों छात्र अपने रिजल्ट्स की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
March 23, 2026 | 11:39 AM IST
बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परिणाम 2026 जारी करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद, बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम 2026 का लिंक सक्रिय हो जाएगा।
March 23, 2026 | 11:10 AM IST
March 23, 2026 | 10:44 AM IST
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 घोषित होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइटों – interbiharboard.com और bsebexam.com पर जाकर ऑनलाइन इसे देख और डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रोल नंबर और अन्य लॉगिन क्रेडेंशियल तैयार रखें ताकि वे बिना देरी किए अपने परिणाम देख पाएं।
March 23, 2026 | 10:41 AM IST
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की वार्षिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज 23 मार्च दोपहर 1:30 बजे घोषित किया जाएगा। रिजल्ट बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार द्वारा आधिकारिक तौर पर जारी किए जाएंगे।
उन्होंने घोषणा की कि पूरे देश में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर आधारित 100 नए सैनिक स्कूल स्थापित किए जाएंगे। यह पहल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र-निर्माण की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
Santosh Kumar