Saurabh Pandey | March 20, 2026 | 05:03 PM IST | 1 min read
पिछले 5 वर्षों से बोर्ड लगातार 20 मार्च से 26 मार्च के बीच ही परिणाम घोषित कर रहा है। रिजल्ट हमेशा बिहार के शिक्षा मंत्री और बोर्ड अध्यक्ष द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाता है।
.jpg)
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है। परीक्षा में शामिल छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
बिहार बोर्ड की तरफ से पिछले वर्ष कक्षा बारहवीं का रिजल्ट 25 मार्च 2025 को जारी किया गया था। उम्मीद जताई जा रही है कि इस वर्ष भी रिजल्ट इसी के आस-पास जारी किया जा सकता है। पिछले 5 वर्षों में कब-कब जारी किया गया था रिजल्ट नीचे देख सकते हैं-
पिछले 5 वर्षों से बोर्ड लगातार 20 मार्च से 26 मार्च के बीच ही परिणाम घोषित कर रहा है। पिछले रुझानों को देखते हुए वर्ष 2026 का रिजल्ट भी मार्च के अंतिम सप्ताह (21 से 25 मार्च के बीच) में आने की पूरी संभावना है। रिजल्ट हमेशा बिहार के शिक्षा मंत्री और बोर्ड अध्यक्ष द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाता है।
परीक्षा वर्ष | रिजल्ट जारी होने की तारीख | रिजल्ट जारी होने का समय |
2025 | 25 मार्च 2025 | दोपहर 1:15 बजे |
2024 | 23 मार्च 2024 | दोपहर 1:30 बजे |
2023 | 21 मार्च 2023 | दोपहर 2 बजे |
2022 | 16 मार्च 2022 | दोपहर 3 बजे |
2021 | 26 मार्च 2021 | दोपहर 3 बजे |
बिहार बोर्ड टॉपर्स को नकद पुरस्कार से भी सम्मानित करता है। मेधा दिवस के अवसर पर 3 दिसंबर को टॉपर्स को पुरस्कार राशि और इनाम दिए जाएंगे। पहला स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 2 लाख रुपये, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 1.5 लाख रुपये और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 1 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा।
शैक्षणिक वर्ष 2025 में बिहार बोर्ड के कुल 151 छात्रों को नकद पुरस्कार और छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इसमें कक्षा 10 के 123 रैंक होल्डर्स और कक्षा 12 के 28 छात्र शामिल थे।