Trusted Source Image

UPSSSC Forest Guard 2023 DV: यूपी वन रक्षक डीवी के लिए 7 अक्टूबर से दस्तावेज करें अपलोड, 2802 कैंडिडेट पात्र

Abhay Pratap Singh | October 6, 2026 | 05:59 PM IST | 2 mins read

यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड 2023 डॉक्यूमेंट अपलोड विंडो लॉगिन करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड 2023 डीवी अपलोड लिंक 21 अक्टूबर, 2026 तक सक्रिय रहेगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड 2023 डीवी अपलोड लिंक 21 अक्टूबर, 2026 तक सक्रिय रहेगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा (विज्ञापन संख्या-10-परीक्षा/2023) के तहत दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड कर सकेंगे।

यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड 2023 डीवी अपलोड विंडो लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। दस्तावेज अपलोड करने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर, 2026 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन के अलावा किसी अन्य माध्यम (ई-मेल, डाक, व्यक्तिगत आदि) से भेजे गए डॉक्यूमेंट स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आयोग द्वारा फॉरेस्ट गार्ड एंड वाइल्डलाइफ गार्ड पदों पर भर्ती के लिए चिकित्सा परीक्षा परिणाम के आधार पर दस्तावेज परीक्षण के लिए कुल 2802 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। डॉक्यूमेंट अपलोड करने का लिंक निर्धारित तिथि व अवधि के बाद स्वतः निष्क्रिय हो जाएगा। दस्तावेज अपलोड नहीं करने वाले अभ्यर्थियों के चयन पर विचार नहीं किया जाएगा।

Also readUPSSSC Forest Guard 2023 PMT Result: यूपी वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक पीएमटी रिजल्ट जारी, 2802 अभ्यर्थी सफल

अभ्यर्थी द्वारा अपलोड किए गए सभी दस्तावेज पूर्ण, स्पष्ट, पठनीय और विज्ञापन में दी गई शर्तों के अनुरूप होने चाहिए। यदि अपलोड डॉक्यूमेटं अपूर्ण, अस्पष्ट, अपठनीय या विज्ञापन की शर्तों के अनुरूप नहीं पाए जाते हैं, तो संबंधित अर्हता/आरक्षण का दावा अस्वीकार और अभ्यर्थी को अपात्र घोषित किया जा सकता है।

नोटिस के अनुसार, “दस्तानेज अवैध, कूटरचित अथवा भ्रामक होने की स्थिति में उम्मीदवार रद्द कर दी जाएगी। दस्तावेज सत्यापन के दौरान अपलोड दस्तावेजों की मूल प्रति जमा करना होगा। अर्हता/ दस्तावेज परीक्षण के लिए चयनित अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट अपलोड किए जाने के संबंध में अलग से सूचित किया जाएगा।”

UPSSSC Forest Guard 2023 Document Upload: चरण जानें

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके कैंडिडेट यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड 2023 डॉक्यूमेंट अपलोड विंडो लॉगिन कर सकते हैं:

  • यूपीएसएसएससी की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘डॉक्यूमेंट टैब’ पर क्लिक करें।
  • क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • सबमिट करें और आगे की जरूरत के लिए प्रिंट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications