Trusted Source Image

UPSSSC Forest Guard 2023 PMT Result: यूपी वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक पीएमटी रिजल्ट जारी, 2802 अभ्यर्थी चयनित

Abhay Pratap Singh | October 4, 2026 | 10:42 AM IST | 2 mins read

यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड एंड वाइल्डलाइफ गार्ड 2023 मेडिकल टेस्ट रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।

यूपी फॉरेस्ट गार्ड पीएमटी 2023 में शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट दस्तावेज सत्यापन चरण के लिए पात्र हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपी फॉरेस्ट गार्ड पीएमटी 2023 में शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट दस्तावेज सत्यापन चरण के लिए पात्र हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-10-परीक्षा/2023 के तहत वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा का प्री मेडिकल टेस्ट (PMT) रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड 2023 पीएमटी रिजल्ट में कुल 2802 अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए चयनित किया गया है।

यूपी वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक 2023 पीएमटी रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है, जिसमें दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल हैं। आयोग ने 2790 अभ्यर्थियों को चिकित्सा परीक्षा में सफल तथा 3 कैंडिडेट सहित 12 को प्रोविजनल रूप से पात्र घोषित किया है। 3 उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट जल्द कराया जाएगा।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, शारीरिक मानक एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद चिकित्सा परीक्षा के लिए सफल 2993 अभ्यर्थियों का परिणाम 30 अप्रैल, 2026 को जारी किया गया था। 146 अभ्यर्थी चिकित्सा परीक्षा में असफल एवं 48 कैंडिडेट मेडिकल टेस्ट में अनुपस्थित रहे हैं। पीईटी/ पीएमटी के लिए 5111 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया था।

Also readSSC Exam Dates 2026: एसएससी जेई, सीपीओ व सीएचएसएल परीक्षा शेड्यूल जारी, नवंबर-दिसंबर में एग्जाम, जानें डेट्स

यूपी वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक 2023 दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम कुल 2802 अभ्यर्थियों के लिए उचित समय पर यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। आयोग ने कहा कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए प्रोविजनल रूप से पात्र अभ्यर्थियों का परिणाम अंतिम चयन परिणाम नहीं है।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 709 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिसमें वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक के क्रमशः 693 व 16 पद शामिल हैं। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

UP Forest Guard and Wildlife Guard 2023 PMT Result: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपीएसएसएससी फॉररेस्ट गॉर्ड पीएमटी 2023 रिजल्ट जांच सकते हैं:

  • यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘नोटिस बोर्ड’ सेक्शन पर जाएं।
  • विज्ञापन संख्या-10-परीक्षा/2023-पीएमटी रिजल्ट पर क्लिक करें।
  • पीडीएफ में Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर जांचें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications