Trusted Source Image

छत्तीसगढ़ सरकार ने कौशल विकास के लिए सिंगापुर की आईटीई एजुकेशन सर्विस के साथ एमओयू साइन किया

Press Trust of India | October 6, 2026 | 10:55 PM IST | 1 min read

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिंगापुर के विदेश मंत्री डॉक्टर विवियन बालाकृष्णन से मुलाकात कर निवेश, कौशल विकास, शहरी नियोजन और तकनीक के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

छत्तीसगढ़ सीएम ने आईटीई कॉलेज, सिंगापुर का दौरा कर उद्योग आधारित प्रशिक्षण मॉडल की जानकारी ली। (इमेज - सीएमओ छत्तीसगढ़/ एक्स)
छत्तीसगढ़ सीएम ने आईटीई कॉलेज, सिंगापुर का दौरा कर उद्योग आधारित प्रशिक्षण मॉडल की जानकारी ली। (इमेज - सीएमओ छत्तीसगढ़/ एक्स)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण देने के लिए राज्य सरकार ने सिंगापुर की आईटीई एजुकेशन सर्विस के साथ समझौता किया है। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन राज्य को एग्रो एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में 350 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव भी मिला।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही यात्रा के दौरान मिले एफडीआई निवेश प्रस्तावों की कुल राशि बढ़कर 43,600 करोड़ रुपये हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री साय ने सिंगापुर के विदेश मंत्री डॉक्टर विवियन बालाकृष्णन से मुलाकात कर निवेश, कौशल विकास, शहरी नियोजन और तकनीक के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। उन्होंने आईटीई कॉलेज का दौरा कर उद्योग आधारित प्रशिक्षण मॉडल की जानकारी ली।

Also readCGSSB LSAT26 Admit Card: छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम डेट, ड्रेस कोड जानें

सरकार के अनुसार, सिंगापुर में सिस्को, बीवाईडी और सिंगापुर एयरलाइंस जैसी कंपनियां आईटीई कॉलेजों के साथ मिलकर पाठ्यक्रम, प्रशिक्षण व उपकरण उपलब्ध कराने में सहयोग करती हैं। सरकार का कहना है कि इस मॉडल का लाभ छत्तीसगढ़ में लिया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि साय ने वेलेंसी इंटरनेशनल को राज्य में 350 करोड़ रुपये निवेश का आमंत्रण दिया।

उन्होंने कहा कि कंपनी एकीकृत एग्रो एवं फूड प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट हब स्थापित करेगी, जहां काजू, तिल, दलहन और मूंगफली की प्रोसेसिंग होगी। अधिकारियों ने कहा कि इससे किसानों को नए बाजार और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिलेंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications