Trusted Source Image

Delhi Vidya Vahini Scheme: दिल्ली सरकार ने 581 छात्राओं को विद्या वाहिनी योजना के तहत बांटी साइकिलें

Press Trust of India | October 6, 2026 | 06:46 PM IST | 1 min read

साइकिल जनकपुरी (दिल्ली) स्थित राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय और राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को दी गईं।

अब तक करीब 18,000 छात्राओं को साइकिल दी जा चुकी हैं। (इमेज-एक्स/दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री आशीष सूद)
अब तक करीब 18,000 छात्राओं को साइकिल दी जा चुकी हैं। (इमेज-एक्स/दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री आशीष सूद)

नई दिल्ली: दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने 6 अक्टूबर को ‘विद्या वाहिनी योजना’ (Delhi Vidya Vahini Scheme) के तहत 9वीं कक्षा की 581 छात्राओं को साइकिल वितरित कीं। इस योजना का उद्देश्य छात्राओं के लिए स्कूल आना जाना आसान बनाना और उनमें आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।

एक बयान के अनुसार, साइकिल जनकपुरी स्थित राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय और राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को दी गईं। आगे बताया गया, विद्या वाहिनी योजना के तहत दिल्ली सरकार शहर में कक्षा 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली सभी 1.4 लाख छात्राओं को ब्रांडेड साइकिल देने की योजना बना रही है।

अब तक करीब 18,000 छात्राओं को साइकिल दी जा चुकी हैं। आशीष सूद ने कहा कि यह पहल केवल परिवहन का साधन उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे छात्राओं का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। उन्होंने माताओं से अपनी बेटियों को आत्मविश्वास के साथ साइकिल चलाने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की।

Also readDelhi School Bomb Threat: दिल्ली के स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी; अधिकारियों ने तलाशी अभियान शुरू किया

दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने सरकारी स्कूलों में किए जा रहे शिक्षा और बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत अनुभवात्मक शिक्षा के लिए 75 इंच के ‘स्मार्ट डिस्प्ले’ लगाए जा रहे हैं।

स्कूलों में 40 कंप्यूटर वाले आईसीटी लैब और क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय भाषाओं के अध्ययन के लिए भाषा प्रयोगशालाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। बयान के अनुसार, एनईईईवी परियोजना के तहत छात्रों की टीमों को ड्रोन, स्मार्टवॉच और मोबाइल ऐप जैसे नवाचार विकसित करने के लिए 20,000 रुपये का अनुदान दिया जाता है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications