BSEB Recruitment 2024: बीएसईबी ने डॉक्टर, फिजियोथेरेपिस्ट एवं नर्सिंग स्टॉफ भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए
Abhay Pratap Singh | June 4, 2024 | 11:37 AM IST | 2 mins read
आउटसोर्सिंग के आधार पर महिला - पुरुष डॉक्टर, फिजियोथेरेपिस्ट, नर्सिंग ऑफिसर के पद पर वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की ओर से डॉक्टर, फिजियोथेरेपिस्ट एवं नर्सिंग स्टॉफ पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 4 जून से शूरू की गई है। कैंडिडेट ईमेल आईडी के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
बीएसईबी मेडिकल भर्ती 2024 के तहत इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को ईमेल आईडी facultybseb@gmail.com के माध्यम से अपना बायोडाटा (सीवी) बीएसईबी को भेजना होगा। ईमेल के माध्यम से कैंडिडेट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 जून 2024 तय की गई है।
अधिसूचना के अनुसार, “समिति द्वारा अपने पदाधिकारियों, कर्मियों एवं पटना शहर के चार स्थानों पर छात्रावास में आवासीय विद्यार्थियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा हेतु आउटसोर्सिंग के आधार पर महिला - पुरुष डॉक्टर, फिजियोथेरेपिस्ट, नर्सिंग स्टॉफ के पद पर वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से कैंडिडेट का चयन किया जाएगा।”
इस भर्ती अभियान के तहत उम्मीदवारों को फुल टाइम (पूर्णकालिक) व पार्ट टाइम (अंशकालिक) कार्य करने का विकल्प दिया गया है। कैंडिडेट वॉक-इन-इंटरव्यू के दौरान भी फुल टाइम या पार्ट टाइम के विकल्प का चयन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बीएसईबी के ऑफिशियल ‘एक्स’ हैंडल पर अधिसूचना देख सकते हैं।
डॉक्टर, फिजियोथेरेपिस्ट एवं नर्सिंग स्टॉफ भर्ती के तहत चयन प्रक्रिया के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 11 जून 2024 को किया जाएगा। उम्मीदवारों को दोपहर 11 बजे “सिन्हा लाईब्रेरी रोड, मुख्य भवन, छज्जुबाग, पटना” पते पर पहुंचना होगा। साक्षात्कार में उपस्थित हुए उम्मीदवारों को यात्रा व्यय नहीं दिया जाएगा।
अधिसूचना में कहा गया कि, आउटसोर्सिंग के आधार पर अभ्यर्थियों की सेवा प्रथम बार दो वर्ष के लिए ली जाएगी। इसके बाद, कैंडिडेट के प्रदर्शन के आधार पर प्रत्येक वर्ष सेवा की अवधि बढ़ाई जा सकती है। वहीं, प्रत्येक वर्ष मानदेय में 5% से 10% तक बढ़ोतरी की जाएगी।
BSEB Nursing Staff Recruitment 2024: पात्रता मानदंड
नीचे दी गई सारणी में कैंडिडेट बीएसईबी डॉक्टर, फिजियोथेरेपिस्ट एवं नर्सिंग स्टॉफ भर्ती के लिए पात्रता देख सकते हैं:
| पद | योग्यता | कार्य अवधि | मानदेय |
|---|---|---|---|
| चिकित्सक (पुरुष) | एमबीबीएस |
1) प्रत्येक सप्ताह समिति कार्यालय हेतु दो दिन 2-2 घंटे
2) दो बालक छात्रावास में प्रत्येक सप्ताह में एक-एक दिन 2-2 घंटे |
प्रति कार्य दिवस 5000 रुपये
या 2000 रुपये प्रति घंटा |
| चिकित्सक (महिला) | एमबीबीएस |
1) प्रत्येक सप्ताह समिति कार्यालय हेतु दो दिन 2-2 घंटे
2) दो बालिका छात्रावास में प्रत्येक सप्ताह में एक-एक दिन 2-2 घंटे |
प्रति कार्य दिवस 5000 रुपये या 2000 रुपये प्रति घंटा |
| फिजियोथेरेपिस्ट | फिजियोथेरेपी में मास्टर डिग्री (MPT) | फुल टाइम | 90,000 रुपये प्रति माह |
| पार्ट टाइम | 4,000 रुपये प्रति दिन या 1,000 रुपये प्रति घंटा | ||
| नर्स (पुरुष) | जीएनएम (अधिक योग्य कैंडिडेट को प्राथमिकता दी जाएगी) | फुल टाइम | 60,000 रुपये प्रति माह |
| पार्ट टाइम | 3,000 रुपये प्रति दिन या 800 रुपये प्रति घंटा | ||
| नर्स (महिला) | जीएनएम (अधिक योग्य कैंडिडेट को प्राथमिकता दी जाएगी) | फुल टाइम | 60,000 रुपये प्रति माह |
| पार्ट टाइम | 3,000 रुपये प्रति दिन या 800 रुपये प्रति घंटा |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र