Bihar STET Admit Card 2025: बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड bsebstet.org पर जारी, परीक्षा 14 अक्टूबर से
Abhay Pratap Singh | October 11, 2025 | 04:34 PM IST | 2 mins read
बीएसईबी एसटीईटी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 11 अक्टूबर को माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 (STET 2025) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org के माध्यम से बिहार एसटीईटी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बीएसईबी एसटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड में कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पता और परीक्षा दिवस निर्देश की जांच कर सकते हैं।
बिहार एसटीईटी 2025 परीक्षा 14 अक्टूबर से कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी। बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा का पेपर 1 माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 9 से 10) के लिए और पेपर 2 उच्चतर माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 11 से 12) के पदों के लिए आयोजित की जाती है।
बीएसईबी बिहार एसटीईटी 2025 परीक्षा में कुल 150 अंकों के लिए 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। गलत उत्तर के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अपने एसटीईटी एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना होगा।
बिहार एसटीईटी 2025 चयन प्रक्रिया में केवल ऑनलाइन सीबीटी परीक्षा को शामिल किया गया है। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को बिहार एसटीईटी सर्टिफिकेट दिया जाएगा, जो आजीवन के लिए वैध है। अधिक जानकारी के लिए https://bsebstet.org/ पर विजिट कर सकते हैं।
Bihar STET 2025 Admit Card: डाउनलोड करें
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके बिहार एसटीईटी 2025 हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
- बीएसईबी एसटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर जाएं।
- होमपेज पर, बिहार एसटीईटी 2025 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- बीएसईबी एसटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें व प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]UPSC Exams: यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के बाद जारी करेगा प्रोविजनल आंसर-की, आयोग ने कोर्ट को दी जानकारी
आयोग प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित करता है। पिछले महीने उच्चतम न्यायालय में दाखिल एक हलफनामे में आयोग ने कहा कि अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद अंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित की जाएगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल