BSEB Sakshamta Pariksha 2025: बिहार शिक्षक सक्षमता परीक्षा चरण 4 और 5 के लिए पंजीकरण शुरू, पात्रता जानें
Abhay Pratap Singh | July 16, 2025 | 03:24 PM IST | 2 mins read
बीएसईबी सीटीटी फेज 4 एवं 5 परीक्षा के लिए आवेदन करने और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 19 जुलाई है।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से बिहार शिक्षक सक्षमता परीक्षा 2025 के चरण 4 और चरण 5 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योग्य उम्मीदवार बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर बीएसईबी सक्षमता परीक्षा 2025 चरण 4 एवं 5 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
बिहार शिक्षकों की योग्यता परीक्षा 2025 (CTT 2025) के लिए आवेदन करने और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 19 जुलाई है। बीएसईबी सीटीटी 2025 चरण 4 और 5 के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 जुलाई से शुरू है। सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,100 रुपए है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में कराना होगा।
बीएसईबी बिहार सीटीटी 2025 पात्रता मानदंड के अनुसार, प्राथमिक/ मध्य/ माध्यमिक/ उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक (शारीरिक शिक्षकों सहित) और स्थानीय निकायों द्वारा राज्य में नियुक्त पुस्तकालयाध्यक्ष बिहार सक्षमता परीक्षा के लिए आवेदन के लिए पात्र हैं। बिहार शिक्षक सक्षमता परीक्षा 2025 के लिए कोई आयु सीमा तय नहीं की गई है।
बिहार शिक्षक सक्षमता परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड और एग्जाम डेट उचित समय पर जारी कर दिया जाएगा। बीएसईबी स्थानीय निकायों के अंतर्गत नियोजित शिक्षकों के लिए पात्रता परीक्षा के रूप में बिहार सक्षमता परीक्षा आयोजित करता है।
परीक्षा पैटर्न के अनुसार, पेपर में कुल 150 ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बीएसईबी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Bihar CTT 4 and 5 Registration 2025: आवेदन के चरण जानें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का करके आसानी से बिहार सीटीटी एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- बीएसईबी की वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
- महत्वपूर्ण लिंक सेक्शन में ‘सक्षमता परीक्षा 4 & 5’ लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण के साथ पंजीकरण करें और क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें, सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]RUHS CUET 2025 Counselling: आरयूएचएस सीयूईटी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, 22 जुलाई तक करें रिपोर्ट
बीएससी नर्सिंग, बीपीटी, बीफार्मा, डीफार्मा सहित विभिन्न स्नातक स्वास्थ्य विज्ञान पाठ्यक्रमों के लिए परिणाम घोषित किए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ruhscuet2025.com पर अपने सीट आवंटन स्थिति की जांच कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम