Bihar Board Matric Exam 2025: बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा का तीसरा दिन संपन्न, कल सामाजिक विज्ञान का पेपर
Saurabh Pandey | February 19, 2025 | 09:00 PM IST | 2 mins read
बिहार बोर्ड की तरफ से जारी आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, राज्य भर में कुल 15,85,868 उम्मीदवारों ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 में भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया है।
नई दिल्ली : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) की तरफ से 19 फरवरी, 2025 को बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 का तीसरा दिन संपन्न हो गया। तीसरे दिन भाषा के पेपर दोनों पालियों में आयोजित किए गए। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से 12.45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक थी।
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 1,677 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जा रही है। प्रथम एवं द्वितीय पाली में दूसरी भारतीय भाषा के अंतर्गत हिन्दी भाषियों के लिए संस्कृत/अरबी/फारसी/भोजपुरी की परीक्षा आयोजित की गई तथा गैर हिंदी भाषियों के लिए राष्ट्रभाषा हिन्दी की परीक्षा आयोजित की गई।
BSEB Matric Exam 2025: 20 फरवरी की परीक्षा
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का कल यानी 20 फरवरी चौथा दिन है। कल सामाजिक विज्ञान का पेपर दोनों पालियों में आयोजित किया जाएगा। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12:15 बजे तक निर्धारित है, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4:45 बजे तक होगी।
बिहार बोर्ड की तरफ से जारी आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, राज्य भर में कुल 15,85,868 उम्मीदवारों ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 में भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया है।
BSEB Matric Exam 2025: नकल रोकने के लिए बोर्ड की सख्ती
बीएसईबी की तरफ से कहा गया है कि मैट्रिक बोर्ड परीक्षा 2025 के दौरान कदाचार में शामिल 15 छात्रों को निष्कासित कर दिया गया और 16 परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। परीक्षा के दौरान नालंदा से कुल 11, सुपौल से 3 और मधेपुरा और भागलपुर जिले से 1 नकलची पकड़े गए। हालांकि, पटना के 73 परीक्षा केंद्रों से किसी भी तरह की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली।
Also read Bihar DELED Admit Card 2025: बिहार डीएलएड द्वितीय डमी एडमिट कार्ड जारी, 25 फरवरी तक कर सकेंगे सुधार
बीएसईबी द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, बिहार बोर्ड ने पहले दो दिनों में 18 नकलचियों को पकड़ा है और 24 छात्रों को बिहार कक्षा 10 मैट्रिक परीक्षा से अयोग्य घोषित कर दिया है। कुल मिलाकर, नकल करने और अनुचित साधनों का उपयोग करने के लिए कुल 34 नकलची और 39 छात्रों को निष्कासित कर दिया गया है।
अगली खबर
]BSEH Admit Card 2025: हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, जानें डाउनलोड प्रोसेस, एग्जाम डेट
सम्मानित स्कूल और संबंधित अधिकारी अपने स्कूल की लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। बीएसईएच एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाना होगा।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल