BPSC TRE 3.0 Result 2024: बीपीएससी टीआरई 3 रिजल्ट कक्षा 1 से 8 के लिए जारी, bpsc.bih.nic.in पर करें चेक
Santosh Kumar | November 16, 2024 | 09:28 AM IST | 2 mins read
बीपीएससी टीआरई 3 परिणाम 2024 को डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने की आवश्यकता नहीं है। परिणाम पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध कराया गया है।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने बीपीएससी टीआरई 3.0 रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग ने आधिकारिक तौर पर इसका एलान किया है। बीपीएससी टीआरई 3 रिजल्ट 2024 कक्षा 1 से 5 और 6 से 8 तक के लिए घोषित किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था वे आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के माध्यम से परिणाम चेक कर सकते हैं। बीपीएससी टीआरई 3 रिजल्ट 2024 चेक करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
बीपीएससी टीआरई 3 परिणाम 2024 को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर कोई लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज नहीं करना होगा। बीपीएससी टीआरई परिणाम पोर्टल पर पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है।
बीपीएससी ने कक्षा 6 से 8 तक के लिए 6 विषयों (अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, संस्कृत, गणित और सामाजिक विज्ञान) और कक्षा 1 से 5 तक के लिए 4 विषयों (सामान्य शिक्षा विभाग, सामान्य एससी-एसटी कल्याण विभाग, उर्दू और बंगाली) में सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी की है।
BPSC TRE 3.0 Result 2024: कितने उम्मीदवार हुए पास?
बीपीएससी टीआरई 3.0 भर्ती अभियान के माध्यम से बिहार राज्य के सरकारी स्कूलों में 87,774 विभिन्न शिक्षक पदों को भरा जाएगा। आयोग ने प्राथमिक, मध्य विद्यालय, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षण पदों के लिए परीक्षा आयोजित की थी।
आयोग द्वारा जारी परिणाम आंकड़ों के अनुसार, कक्षा 6 से 8 तक की परीक्षा में 1,59,723 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 16,989 पास हुए। जबकि कक्षा 1 से 5 तक की परीक्षा में 1,16,193 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 21,911 पास हुए।
Also read BPSC TRE 3.0 Final Answer Key: बीपीएससी टीआरई कक्षा 9-10 गणित पेपर की संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी जारी
BPSC TRE 3 Result 2024: ऐसे करें चेक
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से बीपीएससी टीआरई 3 परिणाम 2024 की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर कक्षा 1 से 8 तक के लिए परिणाम लिंक दिखाई देगा।
- जिस विषय का रिजल्ट देखना चाहते हैं उसका लिंक खोलें।
- बीपीएससी टीआरई 3 परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसे जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम डाउनलोड करें।
हाल ही में बीपीएससी ने टीआरई 3.0 के लिए संशोधित श्रेणीवार रिक्ति सूची जारी की थी। यह सूची कक्षा 1-5 और 6-8 शिक्षक पदों के लिए तैयार की गई है और पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक पोर्टल से देख सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार