BPSC Architect Recruitment 2024: बीपीएससी असिस्टेंट आर्किटेक्ट भर्ती आवेदन का आखिरी दिन आज, ऐसे करें अप्लाई
Santosh Kumar | March 11, 2024 | 07:06 AM IST | 2 mins read
असिस्टेंट आर्किटेक्ट पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और व्यक्ति के कार्य अनुभव के आधार पर किया जाएगा।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा असिस्टेंट आर्किटेक्ट भर्ती के लिए आवेदन विंडो आज यानी 11 मार्च को बंद कर दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
बिहार लोक सेवा आयोग का लक्ष्य इस भर्ती के माध्यम से 106 पदों को भरने का है। इनमें अनारक्षित श्रेणी के लिए 26 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 11 पद, एससी के लिए 21 पद, एसटी के लिए 2 पद, ईबीसी के लिए 27 पद और ओबीसी श्रेणी के लिए 19 पद आरक्षित हैं।
सहायक वास्तुकार पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और व्यक्ति के कार्य अनुभव के आधार पर किया जाएगा। आयोग ने अभी तक परीक्षा की तारीखों की घोषणा नहीं की है।
Architect Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
असिस्टेंट आर्किटेक्ट भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि बिहार राज्य के एससी, एसटी उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। इसके अलावा आरक्षित और अनारक्षित सभी महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 200 रुपये का भुगतान करना होगा।
BPSC Recruitment 2024: पात्रता मानदंड
बीपीएससी सहायक वास्तुकार भर्ती 2024 उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर, नई दिल्ली से पंजीकरण होना अनिवार्य होगा।
BPSC Architect Bharti: आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें तो बीपीएससी असिस्टेंट आर्किटेक्ट भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
BPSC Architect Recruitment 2024: पंजीकरण प्रक्रिया
उम्मीदवार BPSC Assistant Architect Recruitment 2024 के लिए पंजीकरण करने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।
- अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट Onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- नीचे विज्ञापन सूची में 'Assistant Architect Apply Link' पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, यहां सटीक विवरण के साथ आवेदन पत्र भरें।
- आवश्यक दस्तावेजों जैसे शैक्षिक प्रमाण पत्र, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें।
- सबमिट करने से पहले आवेदन की अच्छी तरह से समीक्षा करें।
- ऑनलाइन भुगतान गेटवे के माध्यम से आवेदन शुल्क का आवश्यक भुगतान करें।
अगली खबर
]RRB Technician Recruitment 2024: भारतीय रेलवे तकनीशियन भर्ती आवेदन शुरू, rrbapply.gov.in पर करें रजिस्ट्रेशन
इच्छुक उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आरआरबी ने भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि 8 अप्रैल निर्धारित की है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल