BPSC AEDO Admit Card 2025: बीपीएससी एईडीओ फेज 1 एडमिट कार्ड 3 जनवरी से कर सकेंगे डाउनलोड, अधिसूचना जारी
Santosh Kumar | December 27, 2025 | 06:33 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in/candidate/login पर लॉग इन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (बीपीएससी) ने असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर (एईडीओ) भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीखों की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार 3 जनवरी से ऑफिशियल वेबसाइट से परीक्षा के पहले चरण के लिए अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। बीपीएससी एईडीओ भर्ती कुल 935 पदों के लिए है। परीक्षा जनवरी 2026 में अलग-अलग चरणों में आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in/candidate/login पर लॉग इन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। डाउनलोड किए गए ई-एडमिट कार्ड में उम्मीदवार को अलॉट किया गया जिला होगा।
BPSC AEDO Admit Card 2025: बीपीएससी एईडीओ एडमिट कार्ड डेट्स
उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल में बीपीएससी एईडीओ एडमिट कार्ड 2025 की डेट देख सकते हैं-
| चरण | परीक्षा तिथि | एडमिट कार्ड डाउनलोड तिथि |
परीक्षा केंद्र विवरण की तिथि |
|---|---|---|---|
|
प्रथम चरण |
10 एवं 11 जनवरी 2026 |
3 जनवरी 2026 |
8 जनवरी 2026 |
|
द्वितीय चरण |
12 एवं 13 जनवरी 2026 |
5 जनवरी 2026 |
10 जनवरी 2026 |
|
तृतीय चरण |
15 एवं 16 जनवरी 2026 |
8 जनवरी 2026 |
13 जनवरी 2026 |
BPSC AEDO Admit Card 2025: एईडीओ एग्जाम रिपोर्टिंग टाइम
एग्जाम सेंटर कोड और नाम के बारे में पूरी जानकारी डैशबोर्ड पर जारी की जाएगी। एग्जाम सेंटर पर अपने ई-एडमिट कार्ड की एक एक्स्ट्रा कॉपी साथ लेकर जानी होगी और एग्जाम के दौरान उस पर साइन करके इनविजिलेटर को देना होगा।
कैंडिडेट्स को यह पक्का करना चाहिए कि एईडीओ ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय उस पर रोल नंबर और बारकोड साफ-साफ प्रिंट हों। उन्हें परीक्षा शुरू होने से ढाई घंटे पहले तय परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाना चाहिए।
उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 1 घंटे पहले तक ही परीक्षा केंद्र में एंट्री दी जाएगी। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा दे सकते हैं। एडमिट कार्ड पोस्ट द्वारा नहीं भेजे जाएंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच