BOI SO Recruitment 2025: बैंक ऑफ इंडिया में 115 एसओ पदों पर भर्ती के लिए कल तक करें आवेदन; वेतन 1,20,940 रुपये
Abhay Pratap Singh | November 29, 2025 | 03:04 PM IST | 2 mins read
बीओआई एसओ 2025 चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार चरण शामिल है।
नई दिल्ली: बैंक ऑफ इंडिया (BOI) की ओर से स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कल बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.bank.in पर जाकर अंतिम तिथि 30 नवंबर तक बीओआई एसओ भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी वर्ग के आवेदकों को 175 रुपये और सामान्य व अन्य श्रेणी के कैंडिडेट को 850 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 115 पदों को भरा जाएगा, जिसमें चीफ मैनेजर के 15 पद, सीनियर मैनेजर के 54 पद, मैनेजर के 44 और लॉ ऑफिसर के 2 पद शामिल हैं।
बैंक ऑफ इंडिया एसओ पात्रता मानदंड के अनुसार, उम्मीदवार के पास पदानुसार बीई/ बीटेक/ एमसीए/ एमएससी/ ग्रेजुएशन/ पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। Oracle सर्टिफिकेट और Oracle सर्टिफाइड प्रोफेशनल सर्टिफिकेट होना चाहिए। आवेदक की आयु 1 अक्टूबर, 2025 तक 28 से 45 वर्ष के बीच हो। आरक्षित उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी।
बीओआई एसओ चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार चरण शामिल है। स्पेशलिस्ट ऑफिसर परीक्षा ऑनलाइन माध्यम में कराई कुल 125 अंकों के लिए कराई जाएगी। इंग्लिश लैंग्वेज सेक्शन से 25 अंकों के प्रश्न और पद से संबंधित प्रोफेशनल नॉलेज से 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 100 मिनट होगी।
चयनित उम्मीदवारों को सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-4 के तहत 10,2300 से 1,20,940 रुपये, मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-3 के तहत 85920 से 1,05,280 रुपये और मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-2 के तहत 64,820 से 93,960 रुपये प्रतिमाह मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए बीओआई करियर पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।
Bank of India SO Recruitment 2025: आवेदन कैसे करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट बैंक ऑफ इंडिओ एसओ भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक पोर्टल ibpsreg.ibps.in/boioct25 पर जाएं।
- पंजीकरण करें और जनरेट विवरण की मदद से लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- आवेदन पत्र सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’