BOI Recruitment 2025: बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 20 दिसंबर से शुरू होगा पंजीकरण
Saurabh Pandey | December 18, 2025 | 02:48 PM IST | 1 min read
बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर भर्ती के तहत ऑनलाइन परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रोफेशनल नॉलेज, रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड का आंकलन किया जाएगा। परीक्षा के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
नई दिल्ली : बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने वर्ष 2025-26 के लिए 'क्रेडिट ऑफिसर' पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से बैंक अपने जनरल बैंकिंग ऑफिसर (GBO) स्ट्रीम के तहत कुल 514 रिक्त पदों को भरेगा।
इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 दिसंबर से आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.bank.in पर शुरू होगी, जबकि आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 5 जनवरी 2026 है।
बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 नवंबर 2025 तक MMGS-II के लिए उम्र 25 से 35 वर्ष, MMGS-III के लिए 28 से 38 वर्ष और SMGS-IV के लिए 30 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
BOI Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री 60% अंकों या समकक्ष ग्रेड के साथ (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/पीडब्ल्यूडी के लिए 55%) भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त या कोई भी समकक्ष योग्यता जिसे केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त हो।
सीए (CA), सीएफए (CFA), आईसीडब्ल्यूए (ICWA) या बैंकिंग और फाइनेंस में एमबीए जैसी प्रोफेशनल डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
BOI Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
|
पद का नाम
|
स्केल
|
स्ट्रीम
|
अनुसूचित जाति
|
अनुसूचित जनजाति
|
अन्य पिछड़ा वर्ग
|
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
|
सामान्य
|
कुल
|
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
|
क्रेडिट ऑफिसर
|
SMGS-IV
|
GBO
|
5
|
2
|
9
|
3
|
17
|
36
|
|
क्रेडिट ऑफिसर
|
MMGS-III
|
GBO
|
9
|
4
|
16
|
6
|
25
|
60
|
|
क्रेडिट ऑफिसर
|
MMGS-II
|
GBO
|
62
|
31
|
112
|
41
|
172
|
418
|
|
कुल
|
|
|
76
|
37
|
137
|
50
|
214
|
514
|
BOI Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
|
श्रेणी
|
आवेदन शुल्क – (जीएसटी सहित)
|
|---|---|
|
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग (SC/ST/PWD)
|
175 रुपये (केवल सूचना शुल्क)
|
|
सामान्य एवं अन्य
|
850 रुपये (आवेदन शुल्क + सूचना शुल्क)
|
BOI Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर भर्ती के लिए चयन ऑनलाइन परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार के माध्यम से होगा, जो पात्र उम्मीदवारों की संख्या पर निर्भर करेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच