BITS Pilani: बिट्स पिलानी गोवा कैंपस के छात्रावास में छात्र का शव बरामद; पुलिस ने जांच की शुरू
Abhay Pratap Singh | August 17, 2025 | 04:57 PM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश के मूल निवासी कुशाग्र जैन, वास्को स्थित ‘बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस’ (बिट्स)-पिलानी परिसर में अर्थशास्त्र और कंप्यूटर विज्ञान के तृतीय वर्ष का छात्र था।
पणजी: बिट्स पिलानी के गोवा परिसर में 20 वर्षीय एक छात्र अपने छात्रावास के कमरे में मृत पाया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि छात्र कुशाग्र जैन शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे दक्षिण गोवा जिले के वास्को स्थित छात्रावास के कमरे में मृत पाया गया।
उन्होंने कहा, ‘‘हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसके बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।’’ उन्होंने बताया कि वर्ना पुलिस थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश के मूल निवासी जैन, वास्को स्थित ‘बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस’ (बिट्स)-पिलानी परिसर में अर्थशास्त्र और कंप्यूटर विज्ञान के तृतीय वर्ष का छात्र था।
जिन छात्रों के बयान दर्ज किये गये थे, उनका हवाला देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि छात्र ने पिछली रात अपने कमरे में लौटने से पहले परिसर में टेबल टेनिस खेला था। अधिकारी ने बताया कि कमरा अंदर से बंद था और जब शनिवार सुबह कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो अधिकारियों को सूचित किया गया, जिन्होंने दरवाजा तोड़ा तो उन्हें मृत पाया।
जारी एक प्रेस बयान में, बिट्स पिलानी ने कहा कि वह अपने एक छात्र की मौत से बहुत दुखी है। बयान में कहा गया है, ‘‘कुशाग्र जैन (मूल निवासी उत्तर प्रदेश) का कमरा जब पूर्वाह्न लगभग 11 बजे खोला गया, तो उन्हें उनके बिस्तर पर बेहोशी की हालत में पाया गया और मेडिकल टीम ने पुष्टि की कि उनकी नींद में ही मौत हो गई थी।’’
संस्थान ने कहा कि पुलिस को सूचित कर दिया गया है तथा उसने मौत के कारण का पता लगाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है, तथा ‘‘हम पूरा सहयोग कर रहे हैं’’। बयान में कहा गया, "एक युवा जीवन की क्षति एक अपूरणीय त्रासदी है, और पूरा परिसर समुदाय गहरे सदमे और शोक में है।
अगली खबर
]शिक्षा मंत्री प्रधान ने आईआईटी दिल्ली के छात्रों से की मुलाकात, ‘समृद्ध भारत’ के विजन को पूरा करने पर बल दिया
प्रधान ने कहा कि, छात्रों से उनकी आकांक्षाओं, अनुसंधान के क्षेत्रों, मौजूदा तकनीकी चुनौतियों और पीएम मोदी द्वारा बताए गए अवसरों एवं चुनौतियों पर उनके दृष्टिकोण को जानने का अवसर मिला।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार