BSEB STET Admit Card 2026: बिहार एसटीईटी द्वितीय डमी एडमिट कार्ड में करेक्शन की लास्ट डेट कल, नवंबर में एग्जाम

Santosh Kumar | October 6, 2026 | 03:10 PM IST | 1 min read

एसटीईटी 2026 परीक्षा के नवंबर के पहले सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है। यह परीक्षा सीटीबी मोड में होगी। पेपर-1 कक्षा 9-10 के लिए और पेपर-2 कक्षा 11-12 के लिए होगा। दोनों पेपर में 150 सवाल होंगे और कुल 150 अंक होंगे।

द्वितीय डमी एडमिट कार्ड में सुधार के लिए विंडो ऑफिशियल वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर एक्टिव है। (प्रतीकात्मक-मैग्निफिक)

नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने 1 अक्टूबर को बिहार सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (एसटीईटी) 2026 के लिए द्वितीय डमी एडमिट कार्ड जारी किया। उम्मीदवार द्वितीय डमी एडमिट कार्ड में मौजूद किसी भी गलती को कल तक ठीक करवा सकते हैं। सुधार के लिए विंडो ऑफिशियल वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर एक्टिव है।

डमी एडमिट कार्ड पर नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, फोटो, हस्ताक्षर, कैटेगरी, विषय और पेपर जैसी जानकारी को ध्यान से चेक करें। अगर कोई गलती मिलती है, तो ऑनलाइन करेक्शन विंडो के जरिए उसे ठीक किया जा सकता है।

BSEB STET Admit Card 2026: करेक्शन ऑनलाइन करना अनिवार्य

सुधार की प्रक्रिया पूरी करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर लॉग इन करना होगा और एडिट/करेक्शन का विकल्प चुनना होगा। आरक्षित श्रेणी में बदलाव होने पर अतिरिक्त परीक्षा शुल्क लिया जा सकता है।

इसका भुगतान तय समय सीमा के भीतर ऑनलाइन करना अनिवार्य है। समय सीमा के बाद किसी भी सुधार को स्वीकार नहीं किया जाएगा। बीएसईबी ने साफ किया है कि डमी एडमिट कार्ड अंतिम प्रवेश पत्र नहीं है।

Also read MP PSTET 2026: एमपी में कार्यरत शिक्षकों की पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की लास्ट डेट अब 11 अक्टूबर तक बढ़ी

BSEB STET Exam Date 2026: बिहार एसटीईटी एग्जाम डेट

अंतिम एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा, जिसमें परीक्षा केंद्र, तारीख और शिफ्ट की पूरी जानकारी होगी। इसलिए अभ्यर्थियों को डमी कार्ड को सिर्फ जांच और सुधार के लिए इस्तेमाल करना चाहिए।

एसटीईटी 2026 परीक्षा के नवंबर के पहले सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है। यह परीक्षा सीटीबी मोड में होगी। पेपर-1 कक्षा 9-10 के लिए और पेपर-2 कक्षा 11-12 के लिए होगा। दोनों पेपर में 150 सवाल होंगे और कुल 150 अंक होंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]