Bihar Police SI Mains Result 2024: बिहार पुलिस एसआई मेन्स परिणाम bpssc.bih.nic.in पर जारी; 678 अभ्यर्थी असफल
Santosh Kumar | March 16, 2024 | 02:48 PM IST | 1 min read
बिहार पुलिस एसआई पद के लिए मुख्य लिखित परीक्षा 25 फरवरी को आयोजित की गई थी। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया था।
नई दिल्ली: बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (बीपीएसएससी) ने सब इंस्पेक्टर भर्ती मुख्य लिखित परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जारी किया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार पोर्टल पर जाकर नतीजे देख सकते हैं। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध है।
बिहार पुलिस एसआई पद के लिए मुख्य लिखित परीक्षा 25 फरवरी को आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी, जिसमें पहले पेपर में कुल 23,957 उम्मीदवार और दूसरे पेपर में कुल 23,948 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। प्रथम पाली में 275 अभ्यर्थियों को कदाचार व अन्य कारणों से अयोग्य घोषित किया गया है। वहीं, दूसरी पाली में 678 अभ्यर्थी कदाचार व अन्य कारणों से परीक्षा में सफल नहीं हो सके।
Bihar SI Mains Result: अगला चरण
अगले चरण में मुख्य लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को पीईटी में शामिल होना होगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा के आयोजन के संबंध में वेबसाइट पर अलग से सूचना प्रकाशित की जाएगी और इसके लिए उम्मीदवारों को उचित समय पर अलग से प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।
Also read BPSC New Chairman: परमार रवि मनुभाई संभालेंगे बिहार लोक सेवा आयोग की कमान, सरकार ने जारी की अधिसूचना
Bihar Police SI Mains Result 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके बिहार पुलिस एसआई मेन्स रिजल्ट 2024 की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, 'Bihar Police SI Mains Result।'
- स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुलेगी, विवरण देखें।
- मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों की सूची देखें।
- बीपीएसएससी पुलिस एसआई मेन्स रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट प्राप्त करें।
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा बिहार पुलिस में पुलिस सब इंस्पेक्टर की कुल 1275 रिक्तियों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच