Santosh Kumar | March 16, 2024 | 01:39 PM IST | 2 mins read
नीट एमडीएस 2024 परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। नतीजे 18 अप्रैल को जारी किये जाएंगे।
Find out your chances of college admission in NEET MDS All India, Central, and Deemed University counselling based on your category, seat type, and exam score.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) द्वारा नीट एमडीएस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। नीट एमडीएस परीक्षा एनबीईएमएस द्वारा 18 मार्च को आयोजित की जाएगी।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। नीट एमडीएस 2024 परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। एग्जाम सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए 25% नकारात्मक अंकन होगा जबकि अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई कटौती नहीं होगी।
एनबीईएमएस ने हाल में नीट एमडीएस 2024 के लिए इंटर्नशिप पूरा करने की समय सीमा 30 जून तक बढ़ा दी और पात्र बनने वाले उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण सुविधा फिर से खोल दी थी। उम्मीदवारों को 11 मार्च तक परीक्षा के लिए आवेदन करने की अनुमति दी गई थी। नीट एमडीएस 2024 परीक्षा का रिजल्ट 18 अप्रैल तक जारी किया जाएगा।
Also readNEET MDS 2024: सुप्रीम कोर्ट ने नीट एमडीएस परीक्षा स्थगित करने से किया इनकार, 18 मार्च को एग्जाम
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके नीट एमडीएस एडमिट कार्ड जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकेंगे-
इससे पहले, NEET MDS Exam स्थगित करने की मांग को लेकर 15 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी। जहां कोर्ट ने परीक्षा रद्द करने की याचिका खारिज कर दी। याचिका पर चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि न्यायिक समीक्षा के मापदंडों पर हमें लगता है कि इस स्तर पर हस्तक्षेप करना अनुचित है। हम वर्तमान मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार करते हैं। बता दें कि ऑल इंडिया स्टूडेंट्स यूनियन (AISU) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से परीक्षा स्थगित करने का अनुरोध किया था।