Bihar News: कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित करने की मांग कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Santosh Kumar | September 16, 2025 | 07:24 AM IST | 1 min read
प्रदर्शनकारी बड़ी संख्या में डाक बंगला चौराहे पर जमा हो गए और वाहनों की आवाजाही रोक दी। अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड तोड़ दिए।
पटना : बिहार में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित करने की मांग को लेकर 15 सितंबर को पटना में अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि हाथों में तख्तियां लिए प्रदर्शनकारी पटना में डाक बंगला चौराहे पर एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी कांस्टेबल भर्ती के लिए कुल रिक्तियों और परीक्षा तिथि की घोषणा की मांग कर रहे थे।
प्रदर्शनकारी बड़ी संख्या में डाक बंगला चौराहे पर जमा हो गए और वाहनों की आवाजाही रोक दी। अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड तोड़ दिए और कोतवाली थाने के पास पहुंच गए, जो एक प्रतिबंधित क्षेत्र है।
Also read UP Police Recruitment 2025: यूपी पुलिस भर्ती के लिए कुल 15,75,760 आवेदन, जानें कब होगी परीक्षा?
पुलिस ने अभ्यर्थियों से मौके से हटने का अनुरोध किया था क्योंकि उनके प्रदर्शन के कारण यातायात जाम हो गया था। जब उन्होंने पुलिस की अपील नहीं मानी, तो पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया।
दूसरी ओर उम्मीदवारों ने दावा किया कि लाठीचार्ज में कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग और केंद्रीय चयन बोर्ड कांस्टेबल के अभ्यर्थियों ने परीक्षा में पारदर्शिता सहित कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल