Bihar DElEd 2024: बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी, 200 रुपये करेक्शन शुल्क देना होगा
Abhay Pratap Singh | February 22, 2024 | 05:59 PM IST | 1 min read
बिहार डीएलएड आवेदन पत्र में उम्मीदवार 200 रुपये शुल्क का भुगतान कर कैटेगरी (श्रेणी) में बदलाव करा सकते हैं। 26 फरवरी के बाद करेक्शन नहीं होगा।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए डमी एडमिट कार्ड आज यानी 22 फरवरी को जारी कर दिया है। उम्मीदवार 26 फरवरी 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट deledbihar.com पर जाकर अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बीएसईबी द्वारा जारी नोटिस में बताया गया कि श्रेणी (वर्ग) में बदलाव कराने वाले उम्मीदवारों को 200 रुपये शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करना होगा। 26 फरवरी के बाद किसी भी तरह की गलती के लिए अभ्यर्थियों को सुधार का मौका नहीं दिया जाएगा। वहीं, सुधार के बाद शुल्क का भुगतान न करने वाले उम्मीदवारों का ओरिजनल एडमिट कार्ड नहीं जारी होगा।
डमी प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, डेट ऑफ बर्थ, हस्ताक्षर, फोटो व रजिस्ट्रेशन नंबर में गलती होने पर अभ्यर्थी को आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करानी होगी। सुधार के बाद कैंडिडेट को मेल के माध्यम से सूचित कर दिया जाएगा। सुधार विंडो 22 फरवरी से आगामी चार दिनों तक उम्मीदवारों के लिए खोली गई है।
बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन 6 मार्च से 12 मार्च 2024 तक होगा। बोर्ड एग्जाम से करीब 1 सप्ताह पूर्व एडमिट कार्ड जारी करेगा। डीएलएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए मार्च माह में उत्तर कुंजी और अप्रैल महीने में रिजल्ट जारी किया जाएगा।
Bihar DElEd Dummy Admit Card 2024: डाउनलोड करें
- बीएसईबी की वेबसाइट deledbihar.in पर जाएं।
- रजिस्ट्रेश नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
- डमी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार इसे जांचे और डाउनलोड करें।
- आवश्यकता होने पर आवेदन पत्र में सुधार करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’