Bihar BSSTET Answer Key 2023: बिहार स्पेशल टीईटी आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का अंतिम दिन आज, जानें प्रक्रिया
Santosh Kumar | April 20, 2024 | 01:56 PM IST | 2 mins read
आपको बता दें कि बिहार स्पेशल टीईटी परीक्षा इस साल 23 और 24 फरवरी, 2024 को 2 घंटे और 30 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) द्वारा स्पेशल टीईटी प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने का आज (20 अप्रैल) आखिरी दिन है। जिन अभ्यर्थियों को आंसर-की में त्रुटियां मिली हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। बिहार बोर्ड ने 18 अप्रैल को परीक्षा की आंसर-की जारी की थी। आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे बताई गई है।
बिहार बोर्ड ने कल 17 अप्रैल को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से उम्मीदवारों के साथ उत्तर कुंजी जारी करने की जानकारी साझा की थी। बीएसईबी ने जारी नोटिफिकेशन में कहा है कि अगर उम्मीदवारों को बिहार विशेष विद्यालय अध्यापक पात्रता परीक्षा 2023 की उत्तर कुंजी में कोई त्रुटि मिलती है, तो इच्छुक उम्मीदवार समिति की वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं।
BSSTET Answer Key 2023: 50 रुपये में दर्ज करें आपत्ति
बिहार स्पेशल टीईटी उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए संबंधित अभ्यर्थियों को डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग के माध्यम से प्रति प्रश्न निर्धारित शुल्क 50 रुपये का भुगतान करना अनिवार्य है। बोर्ड ने कहा है कि आपत्तियां केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी। निर्धारित अवधि के बाद अथवा अन्य माध्यम से प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
BSSTET Answer Key Raise Objection: ऐसे दर्ज करें आपत्ति
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके Bihar BSSTET Answer Key पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
- होमपेज पर, Bihar BSSTET Answer Key 2023 Link पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर पूछे गए आवश्यक विवरण दर्ज करें और Submit करें।
- Answer Key स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी, इसे डाउनलोड करें।
- यदि उत्तर कुंजी में त्रुटि मिलती है तो अभ्यर्थी इस पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
आपको बता दें कि BSSTET परीक्षा इस साल 23 और 24 फरवरी, 2024 को 2 घंटे और 30 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा जारी किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी