Bihar Board 12th Exam 2025: बीएसईबी कक्षा 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम डेट जानें
Santosh Kumar | December 28, 2024 | 02:57 PM IST | 1 min read
बीएसईबी कक्षा 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करने होंगे।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने आज यानी 28 दिसंबर को बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। बीएसईबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इसकी घोषणा की है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
After Class 12th: 50+ Entrance Exams | Best Career Options
Don't Miss: Bihar Class 12th QP's & Answer Key 2026
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
बीएसईबी कक्षा 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। बिहार बोर्ड 2025 परीक्षा तिथि पहले ही जारी कर दी गई है।
Bihar Board Exam 2025: कक्षा 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि
छात्रों के लिए बिहार बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड 9 जनवरी 2025 तक पोर्टल पर अपलोड रहेगा। बीएसईबी 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 2025 निर्धारित परीक्षा केंद्र पर 10 से 20 जनवरी तक आयोजित होगी।
शिक्षण संस्थाओं के प्रधान अपने संस्थानों से प्रैक्टिकल विषयों की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों के प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर अपने हस्ताक्षर एवं मुहर के साथ परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराएंगे।
Bihar Board Admit Card 2025: बीएसईबी हेल्पलाइन नंबर
जानकारी के लिए बता दें कि यह प्रवेश पत्र केवल प्रैक्टिकल विषयों की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए जारी किया गया है। सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश पत्र अलग से जारी किया जाएगा।
एडमिट कार्ड केवल उन्हीं अभ्यर्थियों के लिए मान्य होगा जो प्रमोट हुए हैं या जिन्होंने सेंट-अप टेस्ट पास किया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी असुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर - 0612-2230039 पर संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी