Trusted Source Image

School Student Suicide: गाजियाबाद में पिता के डांटने से नाराज 12वीं कक्षा की छात्रा ने की आत्महत्या

Press Trust of India | December 28, 2024 | 01:04 PM IST | 1 min read

गाजियाबाद के इंदिरापुरम के सहायक पुलिस आयुक्त (एसपी) ने बताया कि मृतका की पहचान 12वीं कक्षा की छात्रा काजल सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस ने शुक्रवार (28 दिसंबर) को 12वीं कक्षा के एक छात्र की आत्महत्या की सूचना दी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
पुलिस ने शुक्रवार (28 दिसंबर) को 12वीं कक्षा के एक छात्र की आत्महत्या की सूचना दी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के वसुंधरा इलाके में पढ़ाई के लिए कथित तौर पर डांटने से नाराज 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने अपने घर में छत के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार (28 दिसंबर) को यह जानकारी दी।

इंदिरापुरम के सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि मृतका की पहचान 12वीं कक्षा की छात्रा काजल सिंह के रूप में हुई है। एसीपी ने बताया कि उसने अपने घर में छत के पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि एसजी पब्लिक स्कूल सेक्टर-15 वसुंधरा में रहने वाली काजल सिंह को उसके पिता जयवीर सिंह ने डांटा था। जानकारी के मुताबिक, वह दिन में सो रही थी, इसलिए उसके पिता ने उसे पढ़ाई न करने पर डांटा था।

Also readSainik School Admission: ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेस एग्जामिनेशन पंजीकरण exams.nta.ac.in/AISSEE पर शुरू

पिता की डांट से काजल नाराज हो गई और गुस्से में आकर उसने आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार, जब पिता ने अपनी बेटी को पंखे से लटकते देखा तो उसने तुरंत स्कूल स्टाफ की मदद से उसे नीचे उतारा।

वे उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि काजल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इस संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिनके आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है तो उनसे संवाद करें और समझाएं। आत्महत्या के विचार आने पर पीड़ित व्यक्ति सहायता और परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 9820466726 पर कॉल कर सकते हैं या फिर AASRA की आधिकारिक वेबसाइट http://www.aasra.info की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा, 9152987821 पर भी कॉल कर सकते हैं। आत्महत्या रोकने के लिए सक्रिय कुछ और संगठनों के हेल्पलाइन नंबर लिंक पर उपलब्ध हैं जो ऐसे लोगों की मदद कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications