Bihar Board 10th Result 2024: बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम 31 मार्च को जारी होगा, जानें पूरा कार्यक्रम
Abhay Pratap Singh | March 30, 2024 | 08:35 PM IST | 2 mins read
बिहार बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट 2024 एसएमएस के माध्यम से भी छात्र चेक कर सकेंगे। परीक्षार्थियों को BIHAR10 रोल नंबर टाइप करके 56263 पर एसएमएस भेजना होगा।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने आज यानी 30 मार्च को मैट्रिक वार्षिक परीक्षा परिणाम 2024 जारी करने की तिथि की घोषणा कर दी है। शेड्यूल के अनुसार, बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं वार्षिक परीक्षा परिणाम 31 मार्च को दोपहर 1:30 बजे जारी किया जाएगा।
आधिकारिक घोषणा के बाद छात्र बिहार क्लास 10th रिजल्ट 2024 ऑफिशियल वेबसाइट bsebmatric.org या results.biharboardonline.com पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। बिहार मैट्रिक बोर्ड एग्जाम रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए परीक्षार्थी को रोल नंबर और रोल कोड की आवश्यकता होगी।
बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 15 से 23 फरवरी तक राज्य भर के 1,585 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बिहार कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2024 का आयोजन 16,94,781 छात्रों के लिए किया गया था। बिहार बोर्ड द्वारा छात्राओं के लिए प्रत्येक जिले में 4 मॉडल परीक्षा केंद्र भी बनाए गए थे।
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने सोशल साइट ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि, “बिहार विद्यालय परीक्षा समिति अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा 31 मार्च 2024 को अपराह्न 1:30 बजे मैट्रिक वार्षिक परीक्षाफल जारी किया जाएगा। मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2024 का परीक्षाफल समिति की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।”
Bihar Board 10th Result 2024: डाउनलोड करें
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 में शामिल छात्र नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर आसानी से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- नवीनतम अपडेट सेक्शन में बिहार बोर्ड मैट्रिक 2024 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- छात्र लॉगिन विवरण जैसे रोल नंबर और रोल कोड दर्ज कर सबमिट करें।
- ऑनलाइन बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अभ्यर्थी इसे जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का वार्षिक परिणाम छात्र ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन भी जांच सकते हैं। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा परिणाम ऑफलाइन जांचनें के लिए मोबाइल में मैसेज बॉक्स को ओपन करना होगा। इसके बाद BIHAR10 <स्पेस> रोल-नंबर टाइप करके 56263 नंबर पर एसएमएस भेजना होगा। बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट मोबाइल पर प्रदर्शित होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी