Bihar Board 12th Result 2024: बिहार कक्षा 12वीं परीक्षा में लड़कियों ने मारी बाजी, लड़कों से अधिक रहा प्रतिशत

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2024 के विज्ञान, वाणिज्य और कला समेत तीनों संकायों में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत अधिक रहा।

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट एग्जाम 2024 में कुल 88.84% लड़कियां उत्तीर्ण हुई हैं। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट एग्जाम 2024 में कुल 88.84% लड़कियां उत्तीर्ण हुई हैं। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

Abhay Pratap Singh | March 24, 2024 | 04:17 PM IST

नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने 23 मार्च को बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है। इस साल बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 86.15 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं। वहीं, बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024 में लड़कों की अपेक्षा लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत अधिक देखने को मिला है।

बिहार बोर्ड क्लास 12th एग्जाम 2024 में कुल 88.84 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण हुई हैं, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.69% रहा। बिहार इंटर बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपना परिणाम देखने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट विज्ञान संकाय में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 89.71% रहा, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.73% रहा। वहीं, कॉमर्स संकाय में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.91% और लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.86% रहा।

Also readBihar Board 12th Result 2024: बिहार बोर्ड स्क्रूटनी, कंपार्टमेंटल परीक्षा आवेदन 28 मार्च से शुरू; जानें डिटेल

इसके अलावा बिहार कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में कला संकाय की छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.7% रहा, वहीं, लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 83.17% रहा। बता दें कि बिहार बोर्ड 12वीं एग्जाम के विज्ञान, वाणिज्य और कला समेत तीनों वर्गों में लड़कों की अपेक्षा लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत अधिक रहा।

बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 का आयोजन 1 से 12 फरवरी तक दो पालियों में किया गया था। बीएसईबी ने 13 लाख से अधिक परीक्षार्थियों के लिए बिहार इंटर एग्जाम 2024 का आयोजन किया था। कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए 6,77,921 छात्र और 6,26,431 छात्राओं ने परीक्षा फॉर्म भरा था।

BSEB Class 12 Result Toppers: तीनों संकाय के टॉपर्स

बिहार बोर्ड परीक्षा कक्षा 12वीं के विज्ञान वर्ग में 481 अंक (96.20%) लाकर मृत्युंजय कुमार ने टॉप किया। वहीं, कॉमर्स संकाय में 478 अंक (95.60%) लाकर प्रिया कुमारी ने प्रदेश में टॉप किया। इसके अलावा ऑर्ट्स संकाय में 482 अंक (96.40%) प्राप्त कर तुषार कुमार ने राज्य में पहला स्थान हासिल किया।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications