Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट अगले हफ्ते आने की उम्मीद, जानें 10वीं रिजल्ट की संभावित तिथि
Abhay Pratap Singh | March 12, 2026 | 07:31 PM IST | 2 mins read
बिहार बोर्ड परीक्षा 2026 इंटरमीडिएट के लिए 2 से 13 फरवरी तक और मैट्रिक के लिए 17 से 25 फरवरी, 2026 तक आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 का परिणाम अगले सप्ताह जारी किए जाने की उम्मीद जताई गई है। बोर्ड की घोषणा के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com के माध्यम से बीएसईबी बोर्ड एग्जाम 2026 रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
बिहार बोर्ड वार्षिक परीक्षा 2026 कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) के लिए 2 से 13 फरवरी तक और कक्षा 10वीं (मैट्रिक) के लिए 17 से 25 फरवरी, 2026 तक आयोजित की गई थी। बिहार बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और रोल कोड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
मीडिया संस्थान इंडिया टीवी डिजिटल की रिपोर्ट के अनुसार, बीएसईबी के सूत्रों ने बताया कि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट की परीक्षा के परिणाम 21 से 24 मार्च के बीच घोषित किए जाने की उम्मीद है। वहीं, मैट्रिक की परीक्षा के परिणाम 28 मार्च, 2026 तक जारी किए जाने की संभावना है।
Also read Bihar Board 10th Answer Key 2026: बिहार बोर्ड 10वीं की उत्तर कुंजी जारी, 13 मार्च तक चैलेंज का मौका
कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए थ्योरी में न्यूनतम 30 प्रतिशत और प्रैक्टिकल में कम से कम 40 प्रतिशत अंक लाने होंगे। बीएसईबी आमतौर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट घोषित करता है। बिहार बोर्ड परिणाम जारी करने से कुछ दिन पहले तिथियों और समय का आधिकारिक ऐलान करता है।
छात्र अपनी ओरिजिनल मार्कशीट अपने संबंधित स्कूलों से कुछ समय बाद प्राप्त कर सकेंगे। बीएसईबी कक्षा 10-12 परिणाम 2026 के बारे में नवीनतम अपडेट के लिए छात्रों को नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट और बीएसईबी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
Bihar Board Exam Result 2026: डाउनलोड चरण जानें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 और बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकेंगे:
- बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- ‘कक्षा 10वीं/ 12वीं रिजल्ट 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- बिहार बोर्ड एग्जाम रिजल्ट जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार