Bihar Board 10th Answer Key: बिहार बोर्ड 10वीं की उत्तर कुंजी जारी, 14 मार्च तक दर्ज करें आपत्ति
Santosh Kumar | March 11, 2024 | 01:05 PM IST | 1 min read
बिहार बोर्ड ने 15 से 23 फरवरी के बीच 1585 परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक वार्षिक परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा में लगभग 16 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBookनई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की उत्तर कुंजी जारी की है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी देख सकते हैं और उस पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। बोर्ड ने छात्रों को उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 14 मार्च शाम 5 बजे तक का समय दिया है।
अगर किसी छात्र को आंसर की में कोई त्रुटि मिलती है, तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकते हैं। बोर्ड ने कहा है कि उपरोक्त समय सीमा के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। छात्र आपत्ति दर्ज कराने के लिए इस लिंक पर जा सकते हैं- biharboardonline.com/Grievance/Objection/ExamSearch
आपको बता दें कि बीएसईबी यानी बिहार बोर्ड ने 15 से 23 फरवरी के बीच 1585 परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक वार्षिक परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा में 16 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 8,22,587 छात्र, जबकि 8,72,194 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं।
Also read Bihar Board Exam 2024: बिहार बोर्ड का मैट्रिक परीक्षार्थियों के लिए जारी किया नोटिस, पढ़ें पूरी खबर
Bihar Board 10th Answer Key 2024: ऐसे दर्ज करें आपत्ति
बीएसईबी 10वीं उत्तर कुंजी पर आपत्ति उठाने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com/Grievance/Objection/ExamSearch पर जाएं।
- Homepage पर रोल कोड, रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- अब 'Search' बटन पर क्लिक करें।
- बिहार बोर्ड 12वीं उत्तर कुंजी 2024 डैशबोर्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट उत्तर कुंजी 2024 पीडीएफ जांचें और त्रुटि होने पर आपत्ति दर्ज करें।
Bihar Board 10th Result: कब होगा जारी
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम