BHU PG Admission 2025: बीएचयू पीजी एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, bhucuetpg.samarth.edu.in से करें आवेदन
Saurabh Pandey | May 23, 2025 | 10:48 AM IST | 2 mins read
बीएचयू पीजी एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले अभ्यर्थी को 10वीं की मार्कशीट, 12वीं की मार्कशीट, यूजी मार्कशीट (सभी सेमेस्टर की मार्कशीट), जन्म प्रमाण पत्र और अन्य प्रासंगिक दस्तावेजों की स्कैन की हुई कॉपी (जेपीईजी या पीडीएफ) तैयार रखनी होगी।
नई दिल्ली : बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित सीयूईटी पीजी 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। बीएचयू पीजी एडमिशन 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी 10 जून तक है।
शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए बीएचयू के सभी पीजी कार्यक्रमों में प्रवेश केवल कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट- पोस्टग्रेजुएट 2025 (CUET PG) के आधार पर किया जाएगा। बीएचयू ने पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों के लिए संयुक्त आवंटन कार्यक्रम (CAP PG) को लागू किया है।
उम्मीदवार को यह सुनिश्चित करना होगा कि उसने एनटीए के सीयूईटी 2025 फॉर्म को भरते समय बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) को चुना है और बीएचयू के पीजी कार्यक्रमों के लिए संबंधित परीक्षा में उपस्थित हुआ है।
बीएचयू पीजी एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले अभ्यर्थी को 10वीं की मार्कशीट, 12वीं की मार्कशीट, यूजी मार्कशीट (सभी सेमेस्टर की मार्कशीट), जन्म प्रमाण पत्र और अन्य प्रासंगिक दस्तावेजों की स्कैन की हुई कॉपी (जेपीईजी या पीडीएफ) तैयार रखनी होगी।
BHU PG Admission 2025: वैलिड एनटीए आवेदन संख्या जरूरी
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की जन्म तिथि, लिंग, श्रेणी का दावा (यदि लागू हो) और पीजी कार्यक्रम का चयन एनटीए प्रवेश परीक्षा में चुने गए विवरण के समान होना चाहिए। किसी भी तरह की बेमेल जानकारी के कारण उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द हो जाएगी। बीएचयू के लिए पंजीकरण एनटीए आवेदन संख्या के आधार पर होगा, इसलिए उम्मीदवार के पास वैलिड एनटीए आवेदन संख्या होनी चाहिए।
Also read JAC Delhi 2025 Counselling Schedule: जेएसी दिल्ली काउंसलिंग पंजीकरण शुरू, आवेदन शुल्क, शेड्यूल जानें
बीएचयू स्नातकोत्तर कार्यक्रम में प्रवेश के लिए मूल पात्रता निम्नलिखित पर आधारित है-
- प्रवेश परीक्षा एनटीए-सीयूईटी (पीजी) द्वारा आयोजित परीक्षा में चुने गए विषय।
- बीएचयू के विशिष्ट स्नातकोत्तर कार्यक्रम के लिए प्राप्त एनटीए-सीयूईटी (पीजी) स्कोर।
- स्नातक स्तर पर अध्ययन किए गए विषय।
- स्नातक स्तर पर प्राप्त अंकों का प्रतिशत।
- सीजीपीए के मामले में, इसे संबंधित विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार प्रतिशत में परिवर्तित किया जाना चाहिए।
अगली खबर
]BITSAT 2025 Admit Card: बिटसैट एडमिट कार्ड bitsadmission.com पर जारी, सत्र 1 की परीक्षा 26 से 30 मई तक
जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। बिटसैट एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’