Bihar JR Recruitment 2026: बिहार जूनियर रेजीडेंट भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन जारी, पात्रता मानदंड जानें
Saurabh Pandey | January 19, 2026 | 12:39 PM IST | 2 mins read
बिहार स्वास्थ्य विभाग ने 1445 जूनियर रेजिडेंट पदों की घोषणा की है। उम्मीदवार बीसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीई) ने बिहार राज्य के चिकित्सा महाविद्यालयों एवं अस्पतालों में जूनियर रेजिडेंट (एक वर्षीय) के पदों पर नियुक्ति के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 6 फरवरी, 2026 को रात 11:59 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in के माध्यम से अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं और आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
बिहार जूनियर रेजिडेंट भर्ती के लिए आवेदन पत्र में सुधार की सुविधा 7 से 8 फरवरी, 2026 तक उपलब्ध रहेगी। काउंसलिंग 11 फरवरी, 2026 से शुरू होगी और मेरिट सूची बाद में जारी की जाएगी।
Bihar Junior Resident Recruitment 2026: आयु सीमा
बिहार जूनियर रेजीडेंट भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। अधिकतम आयु अनारक्षित (पुरुष) 37 वर्ष, अनारक्षित (महिला)-40 वर्ष, पिछड़ा वर्ग एवं अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (पुरुष एवं महिला) 40 वर्ष, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (पुरुष एवं महिला) 42 वर्ष होनी चाहिए। दिव्यांग अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्षों की छूट दी जाएगी।
Bihar Junior Resident Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
बिहार जूनियर रेजिडेंट भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार का बिहार मेडिकल काउंसिल या नेशनल मेडिकल कमीशन में रजिस्ट्रेशन होना भी आवश्यक है।
Bihar Junior Resident Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया जानें
- सबसे पहले बीसीसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
- जूनियर रेजिडेंट भर्ती 2026 लिंक पर क्लिक करें और वैलिड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से पंजीकरण करें।
- अब व्यक्तिगत, शैक्षणिक और चिकित्सा संबंधी विवरण भरें और आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर, एमबीबीएस प्रमाण पत्र और पंजीकरण प्रमाण पत्र अपलोड करें।
- बिहार जूनियर रेजीडेंट ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- बिहार जूनियर रेजीडेंट भर्ती आवेदन पत्र का कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।
Bihar Junior Resident Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन उनके एमबीबीएस के अंकों और शैक्षणिक रिकॉर्ड के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा।
अगली खबर
]EMRSST Notification 2026: एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल सिलेक्शन टेस्ट के लिए आवेदन 22 जनवरी से, अधिसूचना जारी
यह परीक्षा खास तौर पर शेड्यूल ट्राइब (एसटी) कैटेगरी के उन स्टूडेंट्स के लिए आयोजित की जाती है जो क्लास 6 में एडमिशन लेना चाहते हैं। ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस 22 जनवरी से शुरू होगा।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच