BCECE 2026: इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के लिए दूसरे चरण का सीट आवंटन परिणाम जारी, 3,935 अभ्यर्थियों को मिली सीटें

Saurabh Pandey | August 13, 2026 | 09:32 AM IST | 2 mins read

बीसीईसीई इंजीनियरिंग काउंसिलिंग के दूसरे दौर में कुल 3,935 अभ्यर्थियों को इंजीनियरिंग सीटें आवंटित की गई हैं। अभ्यर्थी 12 अगस्त से 14 अगस्त, 2026 तक अपना सीट आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

बीसीईसीई सीट आवंटन पत्र में उम्मीदवार के व्यक्तिगत विवरण के साथ-साथ रिपोर्टिंग या नोडल केंद्र की जानकारी भी होती है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) ने इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के लिए बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा (इंजीनियरिंग) 2026 के दूसरे चरण का सीट आवंटन परिणाम आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जारी कर दिया है। बीसीईसीई इंजीनियरिंग काउंसलिंग 2026 के दूसरे चरण में कुल 3935 सीटें आवंटित की गई हैं। काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी कर चुके उम्मीदवार अब अपना सीट आवंटन देख सकते हैं और आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

बीसीईसीई इंजीनियरिंग काउंसलिंग के दूसरे चरण के सीट आवंटन पत्र 12 से 14 अगस्त, 2026 तक डाउनलोड किए जा सकते हैं। आवंटन उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों, सीटों की उपलब्धता और श्रेणी सहित कई कारकों पर आधारित है। बोर्ड ने 13 से 14 अगस्त तक मॉप-अप राउंड सीट मैट्रिक्स जारी करने की भी योजना बनाई है। बीसीईसीई इंजीनियरिंग काउंसिलिंग के दूसरे दौर में कुल 3,935 अभ्यर्थियों को इंजीनियरिंग सीटें आवंटित की गई हैं।

BCECE Seat Allotment Result 2026: सीट आवंटन डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले बीसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. बीसीईसीई सीट आवंटन लिंक पर क्लिक करें।
  3. रोल नंबर या पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन विवरण सबमिट करें।
  4. दूसरे चरण का सीट आवंटन स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. अब दूसरे राउंड के लिए सीट आवंटन पत्र डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

बीसीईसीई सीट आवंटन पत्र विवरण

बीसीईसीई सीट आवंटन पत्र में उम्मीदवार के व्यक्तिगत विवरण के साथ-साथ रिपोर्टिंग या नोडल केंद्र की जानकारी भी होती है। उम्मीदवारों को सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने चाहिए, जिनमें बीसीईसीई एडमिट कार्ड, रैंक कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आवेदन पत्र और अंतरिम आवंटन आदेश शामिल हैं।

Also read JCECEB PECE Counselling 2026: झारखंड पॉलिटेक्निक राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट jceceb.jharkhand.gov.in पर जारी

BCECE Seat Allotment Result 2026: दस्तावेजों की सूची

  1. बीसीईसीई 2026 एडमिट कार्ड
  2. बीसीईसीई 2026 रैंक कार्ड
  3. प्रोविजनल अलॉटमेंट ऑर्डर (राउंड 2)
  4. 10वीं कक्षा की मार्कशीट, एडमिट कार्ड और पासिंग सर्टिफिकेट
  5. 12वीं कक्षा की मार्कशीट, एडमिट कार्ड और पासिंग सर्टिफिकेट
  6. कास्ट सर्टिफिकेट
  7. बिहार का डोमिसाइल / रेजिडेंस सर्टिफिकेट
  8. पिछली बार जिस संस्थान में पढ़ाई की, वहां का कैरेक्टर सर्टिफिकेट
  9. आधार कार्ड या वैलिड फोटो पहचान पत्र
  10. हाल की 6 पासपोर्ट-साइज फोटो
  11. बायोमेट्रिक आइडेंटिफिकेशन स्लिप और चेक स्लिप
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]