Trusted Source Image

CSAB Counselling 2026: सीएसएबी काउंसलिंग स्पेशल राउंड 2 रिजल्ट csab.nic.in पर जारी, 14 अगस्त तक करें रिपोर्ट

Santosh Kumar | August 12, 2026 | 10:25 PM IST | 1 min read

उम्मीदवार अपने जेईई मेन एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करके अलॉट किए गए इंस्टिट्यूट और ब्रांच की जानकारी देख सकते हैं।

Back

CSAB Counselling College Predictor

Check your Chances in NITs/IIITs/GFTIs through CSAB Counselling

Use Now
सीएसएबी स्पेशल राउंड 2 के लिए ऑनलाइन रिपोर्टिंग की प्रक्रिया 14 अगस्त को शाम 5 बजे तक चलेगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
सीएसएबी स्पेशल राउंड 2 के लिए ऑनलाइन रिपोर्टिंग की प्रक्रिया 14 अगस्त को शाम 5 बजे तक चलेगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड (सीएसएबी) ने आधिकारिक वेबसाइट csab.nic.in पर स्पेशल राउंड 2 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। यह राउंड जोसा काउंसलिंग के बाद एनआईटी, आईआईआईटी, आईआईईएसटी शिबपुर, एसपीए और जीएफटीआई में रिक्त सीटों को भरने के लिए आयोजित किया गया। उम्मीदवार अपने जेईई मेन एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करके अलॉट किए गए इंस्टिट्यूट और ब्रांच की जानकारी देख सकते हैं।

सीएसएबी 2026 स्पेशल राउंड 2 के लिए ऑनलाइन रिपोर्टिंग की प्रक्रिया 14 अगस्त को शाम 5 बजे तक चलेगी। इस दौरान, उम्मीदवारों को इंस्टीट्यूट एडमिशन फीस का भुगतान करना होगा, जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

इसके अलावा दस्तावेज सत्यापन करने वाले अधिकारी के सवालों का जवाब देना होगा। शेड्यूल के अनुसार, दस्तावेज सत्यापन करने वाले अधिकारी के सवालों का जवाब देने की समय-सीमा 17 अगस्त को शाम 5 बजे तक है।

Also readJMI Admission 2026-27: जामिया में डिस्टेंस लर्निंग कोर्स के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 8 सितंबर तक बढ़ाई गई

सीएसएबी काउंसलिंग स्पेशल राउंड 2 के दौरान आईएएफ-II फीस का भुगतान करने की कोशिश कर रहे उम्मीदवारों को भुगतान से जुड़ी जो भी समस्याएं आईं, तो उन्हें भी 17 अगस्त को शाम 5 बजे तक हल कर दिया जाएगा।

जिन उम्मीदवारों को डीएएसए/सीएसएबी-स्पेशल के जरिए सीट मिली है, उन्हें 13 से 18 अगस्त के बीच अलॉट किए गए इंस्टिट्यूट में जाकर रिपोर्ट करना होगा। इस दौरान, उम्मीदवारों को इंस्टिट्यूट में बची हुई फीस भी जमा करनी होगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications