Trusted Source Image

JMI Admission 2026-27: जामिया में डिस्टेंस लर्निंग कोर्स के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 8 सितंबर तक बढ़ाई गई

Santosh Kumar | August 11, 2026 | 04:50 PM IST | 1 min read

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के 2026-27 एकेडमिक सेशन के लिए ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल admission.jmi.ac.in पर एप्लीकेशन प्रोसेस चल रहा है।

जामिया में एप्लीकेशन जमा करने की समय-सीमा इससे पहले 10 अगस्त तय की गई थी। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)
जामिया में एप्लीकेशन जमा करने की समय-सीमा इससे पहले 10 अगस्त तय की गई थी। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) ने 2026-27 एकेडमिक सेशन के लिए सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) के तहत सभी डिस्टेंस और ऑनलाइन कोर्स के लिए आवेदन की डेडलाइन बढ़ा दी है। योग्य स्टूडेंट्स अब 8 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन फॉर्म ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। इससे पहले, जामिया में एप्लीकेशन जमा करने की समय-सीमा 10 अगस्त तय की गई थी।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल admission.jmi.ac.in पर एप्लीकेशन प्रोसेस चल रहा है। जो स्टूडेंट्स समय पर फॉर्म नहीं भर पाए थे, उन्हें इस एक्सटेंशन की मदद से आवेदन पत्र भर सकते हैं।

JMI Admission 2026-27: बीएड व एमबीए एंट्रेंस एग्जाम डेट बदली

सीडीओई के जरिए ओडीएल और ऑनलाइन लर्निंग मोड में कई यूजी, पीजी, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स उपलब्ध हैं। जामिया ने मौजूदा 49 कोर्स के अलावा 11 नए सर्टिफिकेट और डिप्लोमा प्रोग्राम शुरू करने की भी घोषणा की है।

इसके अलावा, जेएमआई ने बीएड और एमबीए (ओडीएल) कोर्स के एंट्रेंस एग्जाम डेट भी बदल दी गई है। अब यह परीक्षा 19 सितंबर को जामिया मिल्लिया इस्लामिया कैंपस में होगी। पहले यह परीक्षा 22 अगस्त को होनी थी।

Also readIIT Delhi: आईआईटी दिल्ली सीईपी ने डेटा साइंस एंड एआई सर्टिफिकेट प्रोग्राम के चौथे बैच के लिए प्रवेश शुरू किए

JMI Admission 2026-27: जेएमआई प्रवेश संबंधी डिटेल्स

एडमिशन कन्फर्मेशन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल चुने गए कैंडिडेट्स को उनकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजा जाएगा। डॉक्यूमेंट्स के फिजिकल वेरिफिकेशन और फीस जमा करने का प्रोसेस 26 सितंबर से 6 अक्टूबर तक चलेगा।

एडमिशन से जुड़ी सभी फॉर्मैलिटीज पूरी करने की आखिरी तारीख 10 अक्टूबर तय की गई है। कैंडिडेट्स को सलाह दी गई है कि वे सही जानकारी पाने और समय पर एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा करने के लिए ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications