ATMA May 2024: एटीएमए मई पंजीकरण शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि आज, पात्रता और एग्जाम डेट जानें
Abhay Pratap Singh | May 16, 2024 | 07:30 AM IST | 2 mins read
एटीएमए मई 2024 एग्जाम में उपस्थित होने वाले आवेदकों के लिए 21 मई को एटीएमए एडमिट कार्ड 2024 जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली: एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स (एआईएमएस) द्वारा एआईएमएस टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन 2024 (एटीएमए 2024) के लिए पंजीकरण शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि आज यानी 16 मई तय की गई है। एटीएमए मई के लिए फीस जमा करने के बाद उम्मीदवार 18 मई तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट atmaaims.com पर जाकर एआईएमएस टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। एटीएमए मई 2024 एडमिट कार्ड 21 मई को जारी किया जाएगा। कैंडिडेट लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से अपना एटीएमए मई हाल टिकट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स (एआईएमएस) द्वारा 25 मई को एटीएमए 2024 प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इससे पहले परीक्षा का आयोजन 11 मई को किया जाना था। एटीएमए 2024 परीक्षा ऑनलाइन मोड में एक पाली में तीन घंटे के लिए आयोजित होगी।
Also read ATMA 2024 Postponed: एटीएमए एग्जाम 11 मई के लिए की गई स्थगित, atmaaims.com पर जल्द करें पंजीकरण
उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2,000 रुपये तय किया गया है। वहीं, महिला आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये और उत्तर-पूर्वी राज्य के कैंडिडेट को एप्लीकेशन फीस के रूप में 1,500 रुपये का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
एटीएमए मई 2024 आवेदन फॉर्म भरने वाला उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट के पास यूजीसी - मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हो। साथ ही योग्यता डिग्री में न्यूनतम 50% अंक होने चाहिए। स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन के लिए पात्र होंगे। पेपर में नेगेटिव मार्किंग का कोई प्रावधान नहीं है।
ATMA 2024 Exam: कैसे आवेदन करें?
एटीएमए मई 2024 प्रवेश परीक्षा के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर उम्मीदवार आसानी से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट atmaaims.com पर विजिट करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पीआईडी या आवेदन संख्या की सहायता से लॉगिन करें।
- इसके बाद उम्मीदवार कैटेगरी के अनुसार शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें।
- भरे गए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी पहले दिन की परीक्षा समाप्त; 75 फीसदी उपस्थिति, रिकॉर्ड 8 दिन में खत्म होगी परीक्षा
सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा पूरे भारत में कुल 2,157 केंद्रों पर आयोजित की गई। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) के अध्यक्ष ममीडाला जगदेश कुमार ने उम्मीदवारों के साथ यह जानकारी साझा की।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी