ATMA August 2026 Result: एटीएमए अगस्त रिजल्ट atmaaims.com पर जारी, स्कोरकार्ड डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | August 12, 2026 | 03:54 PM IST | 2 mins read
एटीएमए अगस्त 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए पर्सनल आइडेंटिफिकेशन नंबर (PID) और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Prepare smarter for ATMA with this FREE preparation eBook! Get expert tips, section-wise strategies, time management techniques, and proven guidance to boost your exam performance.
Download EBookनई दिल्ली: एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल (AIMS) की ओर से आज एआईएमएस टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन (ATMA August) 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। आधिकारिक घोषणा के बाद परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार एआईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट atmaaims.com के माध्यम से एटीएमए अगस्त 2026 रिजल्ट जांच सकते हैं।
Latest: ATMA Exam Complete Guide | Preparation Tips & Study Material
Online MBA: Complete Guide | Top Ranked College | Best Courses by Top Universities
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock: Experience Actual Exam
एटीएमए अगस्त 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए पर्सनल आइडेंटिफिकेशन नंबर (PID) और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स को अपने पसंदीदा इंस्टीट्यूट के एडमिशन पोर्टल पर जाने की सलाह दी गई है। उन्हें “न्यू एप्लीकेशन/रजिस्ट्रेशन 2026” या “मॉप-अप राउंड एडमिशन” जैसे ऑप्शन पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
AIMS केंद्रीकृत काउंसलिंग आयोजित नहीं करता है। इसलिए उम्मीदवारों को अपने एटीएमए पर्सेंटाइल के आधार पर सीधे भाग लेने वाले मैनेजमेंट संस्थानों में एमबीए, पीजीडीएम और एमसीए जैसे स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करना होगा। एटीएमए अगस्त 2026 परीक्षा 9 अगस्त को सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी।
एटीएमए अगस्त 2026 के परिणाम में चयनित उम्मीदवारों को ग्रुप डिस्कशन (GD), रिटन एबिलिटी टेस्ट (WAT) और पर्सनल इंटरव्यू (PI) के लिए बुलाया जाएगा। कुछ संस्थान इन चयन प्रक्रियाओं को ऑनलाइन मोड में भी आयोजित कर सकते हैं। हिस्सा लेने वाले कॉलेज रिजल्ट आने के 10 से 14 दिनों के अंदर एप्लीकेशन बंद कर सकते हैं।
एटीएमए स्कोरकार्ड 2026 में सेक्शन के हिसाब से स्केल किए गए स्कोर, ओवरऑल स्केल किए गए स्कोर, पर्सेंटाइल और एक यूनिक रिजल्ट वैलिडेशन की होगी। ये स्कोर शैक्षणिक सत्र 2026–28 के लिए वैलिड होंगे और इनका उपयोग भारत में 750 से अधिक AICTE-अप्रूव्ड बी-स्कूलों में एप्लीकेशन के लिए किया जा सकता है।
ATMA August Scorecard 2026: डाउनलोड चरण जानें
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके एटीएमए अगस्त स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट apply.atmaaims.com पर जाएं।
- लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- एटीएमए अगस्त स्कोरकार्ड जांचें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई